Saturday, July 6, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Harrdy Sandhu Molested: हार्डी संधू ने किया बड़ा खुलासा, इवेंट में महिला...

India News(इंडिया न्यूज़), Harrdy Sandhu Molested: हार्डी संधू म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपनी आवाज के दम पर खूब नाम कमाया है। इन दिनों वह मैडेन इंडिया टूर पर गए हुए हैं। इसी बीच उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे एक बार उन्हें छेड़छाड़ का दर्द झेलना पड़ा था और उस दौरान उन्हें क्या महसूस हुआ था।

जानें खुलासा करते हुए क्या कहा

हार्डी संधू ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह एक शादी में स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तभी एक अधेड़ उम्र की महिला ने उनके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने कहा- डेढ़-दो साल पहले एक शादी समारोह था। मेरे सामने करीब 30, 40 या 45 साल की एक औरत थी। वह डांस कर रही थी और मुझसे कह रही थी कि वह मेरे साथ स्टेज पर आना चाहती है।

महिला ने हार्डी के साथ किया गंदा काम!

हार्डी ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे कहा, ‘अगर मैं तुम्हें कॉल करूंगा तो दूसरे लोग भी ऐसा चाहेंगे और यह मुश्किल होगा। लेकिन वह नहीं मानी और मंच पर आने की जिद करने लगी। फिर मैंने हार मान ली और कहा कि आप आ जाओ। इसके बाद सिंगर ने बताया कि महिला ने उनसे गले मिलने के लिए कहा और वह इसके लिए तैयार भी हो गए। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘उसने मुझे गले लगाया और उसने मेरे कान को चाटा।’

2013 में ब्रेक मिला

आपको बता दें कि हार्डी संधू का असली नाम हरदविंदर सिंह संधू है। उन्होंने अपनी गायकी का सफर ‘टकीला शॉट’ गाने से शुरू किया था। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2013 में रिलीज हुए गाने ‘सोच’ से मिली। अब उन्हें इस इंडस्ट्री में 10 साल हो गए हैं और इस दौरान उन्होंने ‘तितलियां वरगा’, ‘नाह’, ‘जैसे कई गानों से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। ‘बिजली बिजली’ और ‘क्या बात ऐ’।

इसे भी पढ़े: National Unity Day 2023: वल्लभभाई पटेल कैसे बने सरदार और लौहपुरुष, जानिए उनके बारे…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular