Sunday, July 7, 2024
HomeViralदिल्ली मेट्रो में फिर हाईवोल्टेज ड्रामा, बहस के बाद लड़की ने लड़के...

India News (इंडिया न्यूज़) : पिछले कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो मनोरंजन का माध्यम बन गई हैं। क्योंकि आए दिन कोई न कोई वीडियो दिल्ली मेट्रो का सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अब दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है। अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में लड़का और लड़की के बीच जबरदस्त झगड़ा होते देखा जा सकता है। झगड़े के दौरान लड़की एक लड़के को थप्पड़ मार देती है। वो लड़के से यह भी कहती है कि तेरे जैसे पीटते हैं…

दिल्ली मेट्रो में फिर हुई मारपीट

बता दें, वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लड़का मेट्रो की एक सीट पर बैठा है और लड़की वहां खड़ी है। दोनों मेट्रो के अंदर चीख-चीख कर लड़ाई कर रहे हैं। काफी देर तक दोनों में किसी बात को लेकर जोरदार बहस चल रही होती है तभी अचानक से लड़की, लड़के को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद मेट्रो में यात्रा कर रहे अन्य लोग बीच बचाव के लिए आ जाते हैं और किसी तरह लड़का और लड़की को अलग कराया जाता है।

तुझे चांटा मारकर सुकून मिला

इसके बाद लड़की कहती है कि तेरे मुंह पर चाटा मार कर शांति मिल गई मुझे। तेरे मुंह पर चाटा मारा ना तो इसे याद रखना। इसपर लड़का कहता है कि यहीं संस्कार मिले हैं तुम्हें। फिर उसको लड़की जवाब देते हुए कहती है कि संस्कार होता तो वहीं बैठता तू…तेरी औकात दिखा दी मैंने। बता दें, लड़की द्वारा लड़के को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

also read : दिल्ली मेट्रो में किस करते हुए कपल का VIDEO वायरल, भड़के लोगों ने जताई नाराजगी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular