होम / Holi 2024: होली पर बन रहे हैं ये 4 शुभ योग, जानिए  शुभ मुहूर्त और नियम

Holi 2024: होली पर बन रहे हैं ये 4 शुभ योग, जानिए  शुभ मुहूर्त और नियम

• LAST UPDATED : March 14, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Holi 2024: होली का त्यौहार फाल्गुन माह में मनाया जाता है। होली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह दो दिवसीय त्यौहार है जिसमें पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंगों से होली खेली जाती है। इन दोनों दिनों का अपना-अपना महत्व है। हालांकि, हर साल की तरह इस साल भी होली की सही तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में यहां जानें कि इस साल 24 या 25 मार्च को कब होली का त्योहार मनाया जाएगा और किस दिन होलिका दहन किया जाएगा।

होली 2024 तारीख

पंचांग के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9.54 बजे से शुरू होगी और यह तिथि अगले दिन दोपहर 12.29 बजे समाप्त होगी। इसके चलते होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।होलिका दहन 24 मार्च को है, इसलिए होली 25 मार्च, सोमवार को खेली जाएगी। देशभर में रंग बिरंगी होली मनाई जाती है। कहा जाता है कि इस दिन अजनबी भी अपने हो जाते हैं और दुश्मन भी गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं।

ये भी पढ़े:  Fire Robot: Fire Robot की मदद से अब आग पर काबू पाना होगा आसान, जानिए कैसे करेगा काम

होलिका दहन पूजा

होलिका जलाने के लिए एक सप्ताह पहले ही लकड़ी, कंडे और उपले इकट्ठा कर होलिका तैयार की जाती है। लकड़ियों के इस ढेर को होलिका के रूप में जलाया जाता है। होलिका की पूजा करने के लिए पूजन सामग्री में रोली, फूल, फूलों की माला, साबुत हल्दी, मूंग, गुलाल, नारियल, बताशा और 5 से 7 प्रकार के अनाज का उपयोग किया जाता है। इसके बाद विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाता है।

ये भी पढ़े: Farmers Protest : रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत आज, दिल्ली पुलिस ने जारी…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox