Tuesday, July 2, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Ice: क्या बर्फ आग की वजह बन सकती है? जानिए हैरान कर...

Ice: क्या बर्फ आग की वजह बन सकती है? जानिए हैरान कर देने वाला सच

India News(इंडिया न्यूज़), Ice: आज कल दिल्ली में आग के मामले में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। दिल्ली के कई जगहों पर आग लगने की खबर लगभग रोज आती है। बता दे कि आग लगते ही लोगों के मन में सबसे पहले पानी का ख्याल आता है। लोग पानी से आग को बुझाते है। ऐसे में आपके मन में प्रशन आता होगा कि पानी से आग बुझ जाता है, लेकिन क्या आप जानते है कि पानी से आग तो बुझ जाती है पर बर्फ से आग लग सकती है बुझ नहीं सकती है। आज हम आपको बताने वाले है कि बर्फ से कैसे आग लग सकती है।

जानिए चौका देने वाला सच

विज्ञान का यह चमत्कार कक्षा 6 की एक किताब में छिपा है। दरअसल, यह पूरी कहानी उत्तल लेंस से जुड़ी है। स्कूल में आपने कई बार लेंस की मदद से सूरज की रोशनी से आग जलाई होगी। ये तरीका भी इसी तरह काम करता है। बर्फ से आग जलाने के लिए आपको पारदर्शी बर्फ की आवश्यकता होगी। बर्फ का यह पारदर्शी टुकड़ा उत्तल लेंस की तरह काम करेगा। जैसे ही आप बर्फ के इस टुकड़े को सूरज की रोशनी में ले जाएंगे, इससे गुजरने वाली रोशनी एक जगह फोकस हो जाएगी। आप देखेंगे कि कुछ देर बाद कागज के उस स्थान से धुआं निकलने लगता है जहां प्रकाश केंद्रित होता है और कागज में आग लग जाती है।

ऐसे लग सकती है बर्फ से आग

ऊपर हमने बताया कि आप बर्फ को उत्तल लेंस के रूप में उपयोग करके आग जला सकते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि बर्फ को उत्तल लेंस कैसे बनाया जाए? आइए हम आपको इसका जवाब देते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको बर्फ का एक पारदर्शी टुकड़ा लेना होगा। फिर आपको चाकू की मदद से इसे लेंस का आकार देना होगा। फिर इसे हाथों से रगड़कर लेंस की तरह चिकना कर लें।

इस तरह आपका आइस लेंस तैयार है। लेंस बनाते समय आपको यह ध्यान रखना होगा कि लेंस जितना बड़ा होगा आग उतनी ही तेज होगी। इसलिए, अगर आपको कभी ऐसा करने की ज़रूरत पड़े, तो इस काम के लिए बर्फ के एक बड़े टुकड़े का उपयोग करने का प्रयास करें। वैज्ञानिक भाषा में कहें तो अगर आपके बनाए लेंस की मोटाई 2 इंच और व्यास 6 इंच है तो आग तेजी से फैलेगी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular