Tuesday, July 9, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़IND vs SL: वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज...

India News(इंडिया न्यूज़), IND vs SL: वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी, वहीं श्रीलंका को अगर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखना है तो उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा। प्वाइंट टेबल में श्रीलंका 7वें नंबर पर है। यहां हार श्रीलंका को सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर सकती है। भारतीय टीम विश्व कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।

वर्ल्ड कप में भारत बनाम श्रीलंका

विश्व कप में भारत और श्रीलंका के बीच 9 मैच हुए हैं जिसमें भारतीय टीम ने 4 मैच जीते हैं। इसके अलावा श्रीलंका भी 4 मैच जीतने में सफल रही है। एक मैच टाई पर ख़त्म हुआ है। आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 3 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 2 और श्रीलंका ने एक जीता है। 2011 विश्व कप फाइनल इसी मैदान पर खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।

पिच रिपोर्ट

भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच वानखेड़े की पिच पर खेला जाएगा। इस पिच पर बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं। इस विश्व कप में अब तक इस मैदान पर दो मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 350 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही है। ऐसे में उम्मीद है कि इस पर रनों की बारिश होगी।

मौसम अपडेट

गुरुवार, 2 नवंबर को मुंबई में मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। तापमान 26 से 37 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

आमने-सामने और हालिया रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 167 वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 98 और श्रीलंका ने 57 मैच जीते। 11 मैच बेनतीजा रहे, जबकि एक मैच टाई भी हुआ। भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी वनडे मैच 17 सितंबर 2023 को खेला गया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

इसे भी पढ़े: NZ vs. SA: वर्ल्ड कप में आज NZ vs. SA, जानें…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular