Saturday, July 6, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंIndian Navy ने अरब सागर में दिखाई अपनी ताकत, अब समंदर के...

Indian Navy ने अरब सागर में दिखाई अपनी ताकत, अब समंदर के 'डकैतों' का होगा हिसाब

India News ( इंडिया न्यूज), Indian Navy: इंडियन नेवी ने एम भी प्लूटो पर हुए हूती विद्रोहियों के हमले के बाद अरब सागर में अब तीन जहाज तैनात कर दिए हैं। जिसमें INS Mormugao, INS Kochi और INS Kolkata शामिल हैं। तीनों ही जहाज गाइडेड मिसाइल विध्वंसक हैं। इसके साथ PI-8 विमान भी भेजा गया है। जो आसमान से समंदर पर निगरानी रख सके।

हूती विद्रोहियों का होगा हिसाब

यहां बात सिर्फ लाल सागर, अरब सागर या अदन की खाड़ी की नही है। इंडियन नेवी को करीब 7516 किलोमीटर से ज्यादा समुद्री तटीय इलाकों की निगरानी करनी होती है। नौसेना को अपने लिए आ रहे, अपनी तरफ आ रहे या अपनी तरफ से जा रहे कॉमर्शिय जहाजों को दुश्मन देशों के हमले से बचाना होता है। या अपनी क्षमता से हमला को रोकना होता है। जैसा कि अभी अरब सागर में किया जा रहा है।

मिसाइल और जंगी जहाज अभ्यास में जुटी इंडियन नेवी

वहीं दूसरी तरफ हिन्द महासागर के पूर्वी हिस्से में इंडियन नेवी के मिसाइल कॉर्वेट INS Kulish और एंफिबियस जंगी जहाज LCU 56 थाईलैंड की नेवी के साथ युद्धाभ्यास के लिए पहुंच गई है। इसके साथ बैंककॉक में हुए यानी इंडियन ओशन नेवल सिंपोजियम के वक्त INS Kadmatt में नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार ने यात्रा की, यानी हिंद महासागर में चीन की तरफ से कोई हरकत न हो इस वजह से भारत की ओर से ताकतवर मौजूदगी जताई गई है।

also read ; ‘दिखावे के लिए नहीं करता कोई काम, मेरे दिल में असली राम…’, 22 जनवरी को अयोध्या जाने के सवाल पर बोले सिब्बल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular