Sunday, July 7, 2024
Homeकाम की बातInteresting Facts: शादी में विदाई के समय दुल्हन पीछे की ओर क्यों...

Interesting Facts: शादी में विदाई के समय दुल्हन पीछे की ओर क्यों फेंकती है चावल? जानें वजह

India News (इंडिया न्यूज),Interesting Facts : हर धर्म में शादी को लेकर अपनी -अपनी रीति-रिवाज और रस्में होती हैं। वहीँ, हिंदू धर्म में होने वाली शादियों के अपने रस्में और परम्पराएं हैं। बता दें, इनमें से एक है शादी में, विदाई के समय दुल्हन द्वारा चावल फेंकने की रस्म।

क्या होती है यह रस्म

मालूम हो, इस रस्म में दुल्हन विदाई के समय डोली में बैठने से पहले 5 बार अपने पीछे चावल फेंकती है। बता दें, शास्त्रों में चावल को धन -धान्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस रस्म में चावल का इस्तेमाल किया जाता है।

रस्म के पीछे की मान्यता

1. चावल फेंकने की रस्म को दुआ करने का सिम्बल माना जाता है। माना जाता है कि दुल्हन ने भले ही अपना घर छोड़ दिया हो, हालाँकि वो अपने घरवालों के लिए हमेशा प्रार्थना करती रहेगी।

2. बता दें,चावल को हिंदु धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल कई धार्मिक कार्यों में किया जाता है। मान्यता ऐसी है कि इस रस्म से दुल्हन के घरवाले बुरी नजर से बचें रहते हैं।

3. दुल्हन का चावल फेंकने का संबंध अपने घर की धन -जाण्य से है। मान्यता है कि दुल्हन घर छोड़ते हुए अपने घर वालों के लिए धन संपत्ति की कामना करते हुए आगे बढ़ती है।

also read : MCD collection: बंद हो सकता है एशिया का सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट, व्यापारियों ने दी धमकी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular