होम / International Women’s Day 2024: गूगल ने महिला दिवस पर बनाया अनोखा डूडल, जेंडर इक्वलिटी का किया सम्मान

International Women’s Day 2024: गूगल ने महिला दिवस पर बनाया अनोखा डूडल, जेंडर इक्वलिटी का किया सम्मान

• LAST UPDATED : March 8, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), International Women’s Day 2024: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के मौके पर गूगल ने बनाया अनोखा डूडल। गूगल ने इस डूडल के जरिए कई मैसेज दिए हैं। आज का गूगल डूडल जेंडर इक्वलिटी की ओर उठाए गए आवाजों का भी सम्मान करता है।

गूगल ने बनाया अनोखा डूडल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के मौके पर गूगल ने बनाया अनोखा डूडल। गूगल ने इस डूडल के जरिए कई मैसेज दिए हैं। आज का गूगल डूडल जेंडर इक्वलिटी की ओर उठाए गए आवाजों का भी सम्मान करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज ही के दिन यानी 8 मार्च 1975 को संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।

हर साल रहता है अलग थीम

8 मार्च पहले के दो महिला दिवसों की यादें ताजा कर देता है, एक सेंट पीटर्सबर्ग में और दूसरा न्यूयॉर्क शहर में। तब से, हर साल महिला दिवस की थीम अलग-अलग रही है, जिसमें लैंगिक समानता, निष्पक्ष और सुरक्षित रोजगार, वोट देने का अधिकार और सार्वजनिक पद संभालने का अधिकार शामिल है।

सोफी डियाओ ने किया डिजाइन

आज के गूगल डूडल को डूडल आर्टिस्ट सोफी डियाओ ने डिजाइन किया है। Google ने आज अपने डूडल के बारे में कहा, यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस डूडल महिलाओं के एक समूह को एक पीढ़ियों से ज्ञान साझा करने पर प्रकाश डालता है, जिस पर वर्षों से की गई प्रगति के प्रतीकों की कढ़ाई की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

इसकी शुरुआत साल 1909 में हुई थी, जब सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने 28 फरवरी 1909 को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वकालत की थी। इसके बाद 8 मार्च 1917 को महिला कपड़ा मजदूरों ने ब्रेड एंड पीस के नाम पर पूरे शहर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रथम विश्व युद्ध के बाद खाने की कमी के कारण किया गया था। इसके बाद से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2010 से हर साल पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox