Thursday, July 4, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़International Women's Day 2024: ऐसे शुरू हुआ 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस', यहां जानें...

International Women's Day 2024: ऐसे शुरू हुआ 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस', यहां जानें इस बार की थीम और महत्व

India News(इंडिया न्यूज़), International Women’s Day 2024: हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर दुनियाभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, समाज में पुरुषों को समान सम्मान और समान कार्य के अवसर प्रदान करना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आ रहा है। आइए जानते हैं महिला दिवस कब है, महिला दिवस का इतिहास, महत्व और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम क्या है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 कब है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर यह दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1909 में हुई थी।

महिला दिवस का इतिहास

दरअसल, 1908 में अमेरिका में एक मजदूर आंदोलन हुआ था। इस मजदूर आंदोलन में करीब 15 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जो अपने अधिकारों की मांग करते हुए न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरी थीं। कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनके काम के घंटे कम हो और सैलरी बढ़े। इसके अलावा आंदोलन में महिलाओं को वोट देने के राइट की भी मांग हुई। जब महिलाओं के आंदोलन की आवाज़ सरकार के पास तक पहुंची तो एक साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने की घोषणा की।

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाते हैं?

अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए 8 मार्च को मार्च निकाला। जिसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन महिला दिवस मनाने का ऐलान किया। बाद में सम्राट निकोलस ने अपना पद त्याग दिया और महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिल गया। इसे देखकर यूरोप की महिलाओं ने भी कुछ दिन बाद 8 मार्च को शांति कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए रैलियां निकालीं। इसी वजह से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई। बाद में 1975 में यूनाइटेड नेशन्स ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी।

महिला दिवस 2024 की थीम

महिला दिवस 2024 की थीम ‘महिलाओं में निवेश करें: प्रगति में तेजी लाएं’रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम ‘एम्ब्रेस इक्विटी’ रखी गई थी। इसका मतलब है लैंगिक समानता पर ध्यान देना। महिला दिवस 2022 की थीम ‘टिकाऊ कल के लिए आज लैंगिक समानता’ थी। यह विषय आज टिकाऊ कल के लिए लैंगिक समानता को संदर्भित करता है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular