International Women’s Day 2024: Women’s Day पर इन जगहों पर फ्री में घूम सकती हैं महिलाएं, जानें पूरी डिटेल्स

India News(इंडिया न्यूज़), International Women’s Day 2024: महिलाओं के लिए हर दिन खास होता है, लेकिन 8 मर्चा महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। बता दे कि 8 मार्च को पूरे दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं को स्पेशल फील करवाने के लिए एक दिन खास नहीं होता आप किसी भी दिन को महिलाओं के लिए खास बना सकते है। ऐसे में 8 मार्च को दिन और भी खास बनाने के लिए आप इस दिन कहीं घूमने का प्लान बना सकते है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अपने जीवन और दुनिया भर में अविश्वसनीय महिलाओं का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी) बस आने ही वाला है। हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला यह विशेष दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक मान्यता देता है और समानता पर भी प्रकाश डालता है। महिला दिवस पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते है। इस दिन कई जगहों पर महिलाओं को निःशुल्क प्रवेश की अनुमति होती है।

महिला दिवस पर कहां फ्री प्रवेश कर सकते है?

  • संस्कृति मंत्रालय ने महिला पर्यटकों और विदेशी महिला पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए साल 2019 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत के स्मारकों में फ्री में प्रवेश की अनुमति दी है।

इन जगहों पर फ्री में घूम सकती हैं महिलाएं

  • ताज महल- अगर आप प्यार की निशानी ताज महल देखने का प्लान बना रहे हैं तो इस दिन जरूर जाएं। वैसे तो यहां प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये है। लेकिन महिला दिवस पर महिलाओं के लिए प्रवेश फ्री है।

  • लाल किला – लाल किले में प्रवेश शुल्क सोमवार से शुक्रवार तक 60 रुपये प्रति व्यक्ति है जबकि शनिवार और रविवार को 80 रुपये प्रति व्यक्ति है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से एंट्री फीस नहीं ली जाती।

  • कुतुब मीनार- इसी तरह कुतुब मीनार में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। हालांकि सामान्य दिनों में यह 35 से 40 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 500 रुपये है। लेकिन इस दिन महिलाओं के लिए प्रवेश फ्री होता है।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago