Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsIPL Auction Highlights: स्टार्क और कमिंस के बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों पर...

IPL Auction Highlights : स्टार्क और कमिंस के बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश, CSK ने समीर रिजवी पर उड़ाए 8.40 करोड़

India News(इंडिया न्यूज़), IPL 2024: नमस्कार, इंडिया न्यूज़, (दिल्ली) के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हो रही है। इस नीलामी में सभी 10 टीमों के पास कुल 262.95 करोड़ रुपये थे और इस पर्स से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जा सकते थे। अब तक स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें 20.75 करोड़ में KKR ने खरीदा है।

19/12/2023 19:00

लखनऊ ने डेविड विली को खरीदा

आखिरी राउंड में भी कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे. इस बीच इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर डेविड विली को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

19/12/2023 18:45

आरसीबी ने इंग्लैंड के टॉम कर्रन को खरीदा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर टॉम कर्रन को 1 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा. टॉम सैम कर्रन के भाई हैं और पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं।

19/12/2023 18:30

लखनऊ ने ऑस्ट्रेलिया के एशटन टर्नर को खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज एशटन टर्नर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा. ऑस्ट्रेलिया का यह तूफानी बल्लेबाज बीच के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करने में माहिर हैं।

19/12/2023 18:15

एक्सेलरेटर राउंड में बिके शरफेन रदरफोर्ड

वेस्टइंडीज के तूफानी ऑलराउंडर शरफेन रदरफोर्ड को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक्सेलरेटर राउंड में उनके बेस प्राइज 1 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा।

19/12/2023 18:00

अनकैप्ड खिलाड़ियों की बदली किस्मत

शुभम दुबे 5.80 करोड़ रुपये राजस्थान रॉयल्स
समीर रिजवी 8.40 करोड़ रुपये चेन्नई सुपर किंग्स
शाहरुख खान 7.40 करोड़ रुपये गुजरात टाइटंस
कुमार कुशाग्र 7.20 करोड़ रुपये दिल्ली कैपिटल्स
यश दयाल 5 करोड़ रुपये आरसीबी

19/12/2023 17:23

CSK ने समीर रिजवी को 8.40 करोड़ में खरीदा

20 साल के समीर रिजवी आईपीएल 2024 की नीलामी में मालामाल हो गए। बता दें,चेन्नई सुपर किंग्स ने समीर रिजवी को 8.40 करोड़ में खरीदा है।

19/12/2023 17:20

राजस्थान रॉयल्स ने शुभम दुबे को 5.80 करोड़ में खरीदा

घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलने वाले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शुभम दुबे पर राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा दांव लगाया। फ्रेंचाइजी ने इस युवा खिलाड़ी को 5 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।

19/12/2023 16:15

मदुशंका को मुंबई ने 4.60 करोड़ रुपए में खरीदा

श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मदुशंका का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। उन पर पहली बोली लखनऊ ने लगाई। इसके बाद मुंबई ने बोली लगानी शुरू कर दी। अंत में मदुशंका को मुंबई ने 4.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

19/12/2023 16:00

हैदराबाद ने जयदेव को 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। उन पर पहली बोली सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी गेम में आ गई। लेकिन अंत में हैदराबाद ने बाजी मारी। हैदराबाद ने जयदेव को 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा।

19/12/2023 15:25

स्टार्क ने तोड़ा कमिंस का रिकॉर्ड, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। वहीँ,मुंबई और दिल्ली के बीच 9.60 करोड़ रुपए तक की बोली लगी। इसके बाद गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राडइर्स ने बोली लगानी शुरू कर दी। अंत में कोलकाता ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

19/12/2023 15:18

शिवम मावी को गुजरात ने खरीदा

शिवम मावी को 6 करोड़ 40 लाख में LSG ने  खरीदा।

19/12/2023 15:17

उमेश यादव को गुजरात ने खरीदा

5 करोड़ 80 लाख में गुजरात ने उमेश यादव को खरीदा

19/12/2023 15:16

वानिंदु हसरंगा को सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने खरीदा

वानिंदु हसरंगा ने आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये रखा है और उन्हें बेस प्राइस पर ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने खरीद लिया है।

19/12/2023 14:30

11 करोड़ 50 लाख में बिके अल्जारी जोसेफ

RCB ने अल्जारी जोसेफ को 11 करोड़ 50 लाख में खरीदा।

सीएसके में शामिल हुए रचिन रवींद्र (IPL 2024)

चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रवींद्र को सिर्फ 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रवींद्र ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

19/12/2023 14:16

हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा

भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। उन पर पहली बोली गुजरात टाइटंस ने लगाई। गुजरात के बाद पंजाब किंग्स भी गेम में उतरी। गुजरात और पंजाब के बीच आखिरी तक मुकाबला चलता रहा। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगानी शुरू कर दी। लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली. पंजाब ने हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपए मेंं खरीदा।

19/12/2023 14:00

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस

कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा.

हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा

भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। उन पर पहली बोली गुजरात टाइटंस ने लगाई। गुजरात के बाद पंजाब किंग्स भी गेम में उतरी। गुजरात और पंजाब के बीच आखिरी तक मुकाबला चलता रहा। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी बोली लगानी शुरू कर दी। लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली. पंजाब ने हर्षल पटेल को 11.75 करोड़ रुपए मेंं खरीदा।

शार्दुल ठाकुर की चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी

शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। शार्दुल पहले भी सीएसके टीम के लिए खेल चुके हैं।

इस खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

अजमतुल्लाह उमरजई को गुजरात टाइटंस टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदा है।

इसे भी पढ़े: IPL 2024: वर्ल्ड कप हीरो ट्रैविस हेड हुए अमीर, हैदराबाद ने दिए 6.8 करोड़…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular