Monday, July 8, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Irfan Pathan: इरफान पठान ने पत्नी सफा को कुछ इस अंदाज में किया...

Irfan Pathan: इरफान पठान ने पत्नी सफा को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश, Video Viral

India News(इंडिया न्यूज़), Irfan Pathan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान अक्सर कमेंट्री बॉक्स में नजर आते हैं। इसके अलावा इरफान सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब पूर्व ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी सफा बेग के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो (Irfan Pathan)

दरअसल, इरफान ने बेगम के जन्मदिन के मौके पर उनके लिए एक गाना गाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि इरफान गाना गा रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी पत्नी हाथ में गुलदस्ता के साथ नजर आ रही हैं। जैसे ही कैमरा सफा बेग की तरफ मुड़ता है तो उनके चेहरे पर साफ खुशी देखी जा सकती है। तभी इरफान जाकर अपनी पत्नी को गले लगा लेते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए इरफान ने कैप्शन में लिखा, ‘जो खूबसूरती आपने मुझमें देखी, वह आपका प्रतिबिंब है, मेरी प्यारी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

कुछ दिन पहले ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं

कुछ दिन पहले इरफान पठान ने अपनी 8वीं शादी की सालगिरह के मौके पर पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल, इरफान ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनकी पत्नी का चेहरा सामने आ गया है और शायद ये पहली बार है जब उन्होंने ऐसी तस्वीर शेयर की है। हालांकि, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने अपने जन्मदिन के मौके पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पत्नी सफा बेग का चेहरा भी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular