Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsLok Sabha Elections 2024: नीतीश के किया इनकार! खरगे होंगे INDIA गठबंधन...

Lok Sabha Elections 2024: नीतीश के किया इनकार! खरगे होंगे INDIA गठबंधन के संयोजक?

India News(इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections 2024: लंबे समय बाद I-N-D-I-A अलायंस की बैठक हुई, लेकिन अभी तक कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया है। कहा जा रहा था कि इस बैठक में नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस का संयोजक घोषित किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन उन्होंने खुद ही इनकार कर दिया। क्या अब खरगे होंगे INDIA गठबंधन के संयोजक?

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए सहयोग करने की अपील

बताया जा रहा है कि इस बैठक का मकसद घटक दलों के बीच संवाद की कमी को खत्म करना था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने बैठक में मौजूद दलों से राहुल गांधी की कल से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए सहयोग करने की अपील की है।

नीतीश के किया इनकार! (Lok Sabha Elections 2024)

आपको बता दें कि इस बैठक में ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे शामिल नहीं थे। कहा जा रहा है कि उनके कुछ कार्यक्रम पहले से तय थे इसलिए वह शामिल नहीं हुए। लेकिन, इस बैठक में नीतीश कुमार, लालू यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, स्टालिन समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular