Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़'20 KG वजन घटा लो, टीम में ले लूंगा', जानें धोनी ने...

'20 KG वजन घटा लो, टीम में ले लूंगा', जानें धोनी ने किस खिलाड़ी को दिया ये चैलेंज

India News (इंडिया न्यूज),DHONI : महेंद्र सिंह धोनी के गिनती भारत के महानतम कप्तानों में होती है। धोनी की अगुवाई में भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीते। बता दें, धोनी के फैन्स दुनिया भर में है। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भी धोनी के फैन हैं। हालाँकि, शहजाद को धोनी ने एक सलाह दिया था। जो अब खूब वायरल हो रहा है।

शहजाद को धोनी ने दी थी ये सलाह

बता दें, शहजाद को एक बार धोनी ने खास सलाह दी थी। तब धोनी ने शहजाद के लिए कहा था कि अगर वो अपना वजन 20 किलो कम कर लें, तो उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में चुन लेंगे। मालूम हो, 2018 के एशिया कप में भारत-अफगानिस्तान मैच के बाद धोनी ये बातें कही थीं। जिसका अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने ये खुलासा किया है।

शहजाद नहीं उठा पाएं धोनी के ऑफर का लाभ

मालूम हो, अफगान ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा – ‘मैच टाई होने के बाद मैंने धोनी के साथ लंबी बातचीत की। हमने मोहम्मद शहजाद के बारे में भी उनसे बहुत बात की। मैंने धोनी भाई को जानकारी दी कि शहजाद आपका बहुत बड़ा प्रशंसक है। तब ‘धोनी ने कहा कि शहजाद का पेट बड़ा हो गया है और अगर वह 20 किलो वजन कम कर लेता है, तो मैं उसे आईपीएल में चुनूंगा। लेकिन जब शहजाद सीरीज के बाद अफगानिस्तान लौटे, तो उनका वजन 5 किलो और बढ़ गया था।’

ALSO READ : Delhi Katra Expressway: दिल्ली से सुबह चले तो शाम को करेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन! 6 घंटे में पहुंचेंगे कटरा, बचेंगे पूरे 8 घंटे

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular