होम / Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर ऐसे करें सूर्य देव की पूजा, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर ऐसे करें सूर्य देव की पूजा, खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

• LAST UPDATED : January 14, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार हर साल सूर्य के मकर राशि में संक्रमण की तिथि पर पूरे देश में मनाया जाता है। मकर संक्रांति साल 2024 में 15 जनवरी को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस खास मौके पर भगवान सूर्य की पूजा और व्रत करने से साधक के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं और भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के मौके पर किस तरह से सूर्य देव की पूजा करना फलदायी रहेगा।

सूर्य देव पूजा विधि

मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु और सूर्य देव का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें। यदि नदी में स्नान करना संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में अक्षत और फूल डालकर भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस दौरान निम्नलिखित मंत्र का जाप करें। ऊँ सूर्याय नम:, ऊँ खगाय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ रवये नम:, ऊँ भानवे नम:, ऊँ आदित्याय नम: इसके बाद सूर्य स्तुति का पाठ करें। आपको बता दें कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा करना बहुत शुभ होता है। इसलिए इस दिन सूर्य की पूजा जरूर करें।

मकर संक्रांति 2024 तिथि और शुभ समय

हर साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस साल ग्रहों की दिशा में बदलाव को देखते हुए मकर संक्रांति की तारीख में बदलाव किया गया है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का शुभ समय सुबह 5.07 बजे से 8.12 बजे तक है। इसके अलावा शुभ मुहूर्त में मकर संक्रांति की पूजा करना बहुत फलदायी होता है। इस दिन शुभ समय सुबह 7.15 बजे से शाम 6.21 बजे तक है। महा पुण्य काल दोपहर 12.15 बजे से रात्रि 9.06 बजे तक है।

इसे भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox