Wednesday, July 3, 2024
Homeकाम की बातManali-Leh Road Trip: ब्यूटीफुल स्पॉट मनाली-लेह के रास्तों को आज से अगले...

Manali-Leh Road Trip: ब्यूटीफुल स्पॉट मनाली-लेह के रास्तों को आज से अगले साल मई तक किया बंद, जानिए कब घूम सकेंगे ?

India News(इंडिया न्यूज़), Manali-Leh Road Trip: अगर आप मनाली-लेह रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो कुछ दिन रुकिए, क्योंकि मनाली-लेह ट्रिप अगले 6 महीने के लिए बंद हो गई है। यह मार्ग 20 नवंबर से बंद है। अत्यधिक ठंड और बर्फबारी को देखते हुए सड़क बंद करने का फैसला लिया गया है। लाहौल-स्पीति और लद्दाख प्रशासन ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, ग्राम्फू-काजा, दारचा-सरचू और दारचा-शिंकू ला जैसे प्रमुख मार्ग अब बंद कर दिए गए हैं।

घूमते पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी

जानकारी के मुताबिक, भारी ठंड और बर्फबारी के कारण बहुत उथल-पुथल मची हुई है। इस कारण वहां आने-जाने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सड़क बंद करने का फैसला लिया। लाहौल प्रशासन की ओर से कहा गया कि इस आदेश के बाद अगर कोई भी उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का यह भी कहना है कि सड़क बंद होने के बावजूद मनाली से दारचा तक आवाजाही की अनुमति है। यह कब तक जारी रहेगा यह मौसम पर निर्भर करता है।

कब खुलेगी मनाली-लेह हाइवे?

जानकारी के मुताबिक, मनाली-लेह मार्ग अगले 6 महीने के लिए बंद कर दिया गया है। अब यह अगले साल मई 2024 के बाद खोला जा सकता है।

क्यों खास है मनाली-लेह रोड ट्रिप?

मनाली से लेह तक का सफर बेहद खूबसूरत है। 474 किमी लंबे मनाली-लेह राजमार्ग पर लगभग 350 किमी तक कोई शहर नहीं है। यहां यात्रा करते समय आप अकेले यात्री होंगे। मनाली-लेह पर 365 किलोमीटर तक पेट्रोल नहीं मिलती है। इसलिए यहां आने से पहले पूरी तैयारी के साथ निकला पड़ता है। इसके बावजूद यह एक प्राकृतिक प्रदर्शन है जो धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले लेह-लद्दाख की ओर ले जाता है। यह उन प्राकृतिक कालखंडों में से एक है, जहां प्रकृति सबसे करीब से नजर आती है। इस मार्ग पर यात्रा करने की इच्छा होती है। हर साल देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां से गुजरते हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular