Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़हो सकती है Mark Zuckerberg की मौत? Meta ने जताया अंदेशा

हो सकती है Mark Zuckerberg की मौत? Meta ने जताया अंदेशा

India News (इंडिया न्यूज़), Mark Zuckerberg : मार्क जकरबर्ग को लेकर मेटा को बड़ा डर सता रहा है। मेटा का मानना है कि फाइटिंग को लेकर उनकी ये दीवनगी जानलेवा साबित हो सकती है और इससे उनकी मौत भी हो सकती है। मेटा का कहना है कि वह खतरनाक लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। जो उनके लिए सही नहीं है।

बता दें कि Facebook की पैरेंट कंपनी Meta के CEO मार्क जकरबर्ग के कारनामे किसी से छुपे नहीं हैं। दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी के निर्माता मार्क जुकरबर्ग सिर्फ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ नहीं हैं। दरअसल, उन्हें कई तरह के एडवेंचर भी पसंद हैं, जिनमें जिउ जित्सु फाइटिंग भी शामिल है।

META की रिपोर्ट

मेटा की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें लिखा है कि जुकरबर्ग और प्रबंधन के कुछ अन्य सदस्य बहुत अधिक जोखिम वाली गतिविधियों का अभ्यास करते हैं, इसमें कॉम्पैक्ट खेल, चरम खेल और मनोरंजक विमानन शामिल हैं। इनमें मौत और चोट लगने का ख़तरा बहुत ज़्यादा होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर जुकरबर्ग किसी भी कारण से अनुपलब्ध हो जाते हैं, तो हमारे काम पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। संभव है कि कंपनी इसके जरिए मार्क जुकरबर्ग के ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु जुनून के बारे में बात कर रही हो। इसमें वह UFC मिडिलवेट चैंपियन इज़राइल अदेसान्या और पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रैक्टिस करते हैं।

खतरनाक है ये मार्शल आर्ट

मिक्स्ड मार्शल आर्ट के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवा चूके है। अब तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट ने 20 लोगों की जान गई है। हालाँकि, मेटा की रिपोर्ट उन लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो ज़करबर्ग के साथ रिंग में उतर रहे हैं। कंपनी सीधा संकेत दे रही है कि हमारे सीईओ पिंजरे में मरना चाहते हैं।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular