Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़भारत के दामाद हैं मैक्सवेल, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी भारत में...

भारत के दामाद हैं मैक्सवेल, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी भारत में कहां से हैं

India News(इंडिया न्यूज़) : वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ धुआंधार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा। मैक्सवेल ने न सिर्फ दोहरा शतक जड़ा उन्होंने टीम को एक तरीके से हारे हुए मैच में जीत दिलाई। क्या आपको पता है अफगान गेंदबाजों की धुनाई करने वाले ग्लेन मैक्सवेल भारत के दामाद हैं। जी हाँ, उन्होंने भारतीय मूल की प्रेमिका विनी रमन से मार्च 2020 में शादी की है। इन दोनों ने पहले ईसाई धर्म के अनुसार शादी की फिर उसके बाद तमिल रीति रिवाज से भी बंधन में बंधन। आइए जानतें हैं क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी भारतीय मूल की महिला विनी रमन के बारे में।

भारतीय मूल की हैं मैक्सवेल की पत्नी

बता दें, तमिल परिवार के दामाद बने ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन एक भारतीय मूल की महिला हैं, उनका जन्म एक तमिल परिवार में हुआ है। इसलिए ग्लेन मैक्सवेल के साथ विनी रमन ने तमिल रीति रिवाज से शादी की है। वहीँ, विनी रमन भारतीय मूल की महिला जरूर हैं, लेकिन उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ है। वह दक्षिण भारतीय, हिंदू परिवार में पैदा हुई हैं। वो पेशे से एक फार्मासिस्ट हैं।

also read : दिल्ली में GRAP 4 लागू, ट्रक बैन से लेकर रहेंगी ये पाबंदियां

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular