Friday, July 5, 2024
HomeViralMS Dhoni: नंबर '7' से धोनी कैसे बने सिकंदर, गूगल ने बता...

MS Dhoni: नंबर '7' से धोनी कैसे बने सिकंदर, गूगल ने बता दिया

India News (इंडिया न्यूज़),MS Dhoni: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव ना रहते हैं, हालाँकि ट्रेंड करने के मामले में वो किसी से पीछे नहीं दिखते हैं। मालूम हो, इन दिनो ‘मैसेज साफ है। एक कारण के लिए थाला’, काफी ट्रेंड में है। दरअसल, लोग अलग-अलग चीज़ों को धोनी के जर्सी नंबर 7 से जोड़ रहे हैं। अब इस ट्रेंड में गूगल इंडिया भी कूद पड़ा है।

मैसज साफ है- गूगल ने भी बता दिया

बता दें, गूगल इंडिया के ट्विटर से एक पोस्ट की गई, जिसमें एक तस्वीर के सर्च बार में लिखा नजर आया , ‘नंबर 7 के बारे में क्या खास है।’ तस्वीर में जवाब दिखा जिसमें लिखा, “इंद्रधनुष में सात रंग, हफ्ते में सात दिन, दुनिया में सात अजूबे, सात बड़े समुद्र, और यहां तक महाद्वीपों की संख्या भी सात है।”

नंबर ‘7’ हुआ ट्रेंड

वहीँ, गूगल ने आगे लिखा, “नंबर सात के जैसे किसी और नंबर के अलग-अलग फील्ड में इतने कनेक्शन और उदहारण नहीं हैं। इसलिए वाकई में ये बहुत ज़रूरी नंबर है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मैसेज साफ है ट्रेंड का सहारा लेते हुए कई पोस्ट किए हैं।

also read : मुख्य निर्वाचन आयुक्त विधेयक 2023 को राज्यसभा से मिली मंजूरी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular