Thursday, July 4, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़MS Dhoni: शुभमन गिल ने की MS धोनी की तारीफ, कही दिल जितने...

MS Dhoni: शुभमन गिल ने की MS धोनी की तारीफ, कही दिल जितने वाली बात

India News ( इंडिया न्यूज ) MS Dhoni: इंगलैड बनाम भारत का चौथा सीरिज रांची में होने वाली है। इसी बीच मैच से पहले भारतीय टीम के साइनिंग स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात कही है। बता दे कि मैच से पहले शुभमन गिल ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि चाहे रांची में हो या कहीं और टीम को हमेशा माही भाई की याद आती है। बता दे कि शुभमन गिल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अपना बड़ा आइडियल मानते है। उन्होंने कहा कि पूरा भारत महेंद्र सिंह धोनी को बहुत याद करते है। उनके खेल को सब बहुत मिस करते है।

Ind vs Eng का चौथा टेस्ट मुकाबला रांची में

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के दरम्यान पांच मैचों की श्रृंखला में सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। जो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का होम ग्राउंड रहा है। बता दें कि धोनी ने सन्यास के बाद कई बार टीम के ड्रेसिंग रूम का दौरा भी किया है। वहीं शुभमन गिल ने मैच से पहले धोनी के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि रांची हो या कोई और जगह हो, भारतीय टीम को हमेशा माही भाई की याद आती है।

गिल ने कही ये बात (MS Dhoni)

शुभमन गिल ने मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पूरा भारत माही भाई (एमएस धोनी) को याद करता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहां खेलते हैं। रांची या दुनिया में कहीं भी। वहीं गिल का मानना है कि पिचें भले ही पूरी तरह से उनके पक्ष में नहीं रही हों लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों की महत्वपूर्ण परिस्थितियों में प्रहार करने की क्षमता ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में बहुत अंतर पैदा किया है।

जानें मैच का हाल

पांच मैचों की सीरीज में खेले गए तीन मैचें में भारत 2-1 से आगे है। वहीं चार स्पिनरों – आर अश्विन (11), रवींद्र जडेजा (12), कुलदीप यादव (8) और अक्षर पटेल (5) – ने मिलकर तीन मैचों में 36 विकेट लिए हैं, जबकि तेज गेंदबाजों ने अब तक 22 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular