Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsMumbai Bomb Threat: धमकी भरे मैसेज से मचा हड़कंप, मुंबई मे 6...

Mumbai Bomb Threat: धमकी भरे मैसेज से मचा हड़कंप, मुंबई मे 6 लोकेशन पर रखे गए बम

India News(इंडिया न्यूज़), Mumbai Bomb Threat: मुंबई ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ये मैसेज उनके हेल्पलाइन नंबर के वॉट्सऐप नंबर पर आया था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सिटी पुलिस और क्राइम ब्रांच एटीएस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने कुछ संदिग्ध जगहों पर तलाशी भी ली, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। देर रात ज्वाइंट सीपी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

पुलिस ने तलाश शुरू कर दी

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जिसने भी यह हरकत की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिस नंबर से यह मैसेज भेजा गया है उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया है। मोबाइल लोकेशन पता चलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि किसी ने शरारतवश यह हरकत की होगी।

पहले भी आ चुके हैं कॉल

हालांकि, ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मुंबई पुलिस को ऐसे कॉल्स आ चुके हैं। मुंबई पुलिस को पिछले साल दिसंबर में भी ऐसे ही कॉल मिले थे। पिछले साल अगस्त में एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके सूचना दी थी कि मुंबई की लोकल ट्रेन में बम ब्लास्ट होने वाला है। शख्स ने मुंबई पुलिस को बताया था कि ट्रेन में बम हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अशोक मुखिया था, वह बिहार के सीतामढी जिले का रहने वाला था। अशोक ने शराब के नशे में फोन किया है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular