ट्रेंडिंग न्यूज़

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन होगा रामलला का नामकरण संस्कार,भगवान का हृदय स्पर्श कर PM मोदी निभाएंगे रस्म

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक और रस्म ओर निभाई जाएगी और वह होगी नामकरण संस्कार की। बता दें, इस रस्म को निभाने के बाद गर्भ ग्रह में विराजमान होने वाले रामलला का भी एक नाम होगा। बता दें, धर्मनगरी अयोध्या नगरी में बहुत सारे मंदिर हैं। जिनमें भगवान राम और माता सीता की प्रतिमाएं मौजूद हैं। इन सभी को अलग-अलग नाम से जाना जाता है।

नामकरण संस्कार का पीएम मोदी निभाएंगे रस्म

मालूम हो, रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद नामांकन संस्कार की पद्धति को पूरा किया जाएगा फिर उनका अपना नाम होगा। इस संदर्भ में आचार्य दुर्गा प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा करने की जिम्मेदारी PM मोदी को दी गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में पहली बार यजमान विग्रह को स्पर्श करता है। ऐसी प्रचलित मान्यता है कि इस स्पर्श करने मात्र से ही अलौकिक शक्ति की प्राप्ति होती है।

भगवान का हृदय स्पर्श करेंगे पीएम मोदी

बता दें, आचार्य दुर्गा प्रसाद ने यह भी बताया कि यह प्रक्रिया सूक्तों के पारायण के बीच होगी, जिसमें प्रायः यजमान अपने हृदय व विग्रह के हृदय पर हाथ रखकर इसे संपादित करता है। यह असाधारण वैदिक प्रक्रिया है, जिसमें यजमान विग्रह में अपनी धड़कन का अनुभव करता है। चूंकी प्रधानमंत्री मुख्य यजमान हैं ऐसे में उन्हें यह अनूभूती प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक मनुष्य में वेद संगत तरीके से 16 तरह के संस्कार होते हैं। विवाह संस्कार, उपनयन संस्कार, गर्भधारण संस्कार इसी तरह से नामांकरण संस्कार भी होता है। इसी क्रम में प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान का नामाकरण संस्कार होगा।

इसे भी पढ़े:

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago