Navratri
India News(इंडिया न्यूज़), Navratri: हिंदू धर्म में किसी भी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। उसी प्रकार मां दुर्गा शक्ति की पूजा का भी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति मां शक्ति का ध्यान करता है उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।
नवरात्रि नव दिनों का पर्व है। इसमें नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है। साथ ही मां दुर्गा के नौ रूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा धरती पर आती हैं और हर घर में निवास करती हैं। इसलिए इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की भक्तिभाव से पूजा की जाती है, शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ नियम बताए गए हैं जिनका विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप पहली बार नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो इन नियमों का विशेष ध्यान रखें।
•नवरात्रि के 9 दिनों तक सात्विक भोजन ही करें। व्रत रखने वाले लोगों को भूलकर भी गेहूं और चावल जैसे नियमित अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन आप रागी, सिंघाड़े का आटा, आलू, सूखे मेवे, टमाटर, मूंगफली, सेंधा नमक, साबूदाना से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
• इस दौरान घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें क्योंकि नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान घर में मां दुर्गा का वास होता है। आपको खुद भी 9 दिनों तक सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए।
• मां दुर्गा की पूजा के दौरान उन्हें लाल फूल जरूर चढ़ाएं। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
•नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें और व्रत का संकल्प लें। पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करें और सुबह-शाम आरती करें।
• इस दौरान भूलकर भी लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए और मन को शांत रखना चाहिए। इन 9 दिनों में बाल और नाखून काटना भी वर्जित है।
इसे भी पढ़े:Maa Shailputri: नवरात्रि का पहला दिन, ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र और भोग की रेसिपी
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…
India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…