Sunday, July 7, 2024
HomeViralNew Year: BJP महिला सांसद ने प्लेन से लगाई छलांग, देखें वीडियो

New Year: BJP महिला सांसद ने प्लेन से लगाई छलांग, देखें वीडियो

India News(इंडिया न्यूज़), New Year: देशभर में लोगों ने अपने-अपने अंदाज में नए साल की शुरुआत की है। किसी ने पार्टी कर नए साल का स्वागत किया तो किसी ने रोमांच के साथ नए साल की शुरुआत की। ऐसी ही एक शख्स हैं बीजेपी की महिला सांसद पूनम महाजन, जिन्होंने प्लेन से कूदकर नए साल का स्वागत किया। दरअसल, बीजेपी सांसद पूनम ने साल के अंत और 2024 की शुरुआत दुबई में स्काई डाइविंग से की।

पूनम महान ने कहा, ‘जो लोग कभी कूदते नहीं, वे कभी उड़ते नहीं। मैं और अधिक ताकत के साथ नये साल में प्रवेश कर रहा हूं। मैंने अपनी बकेट लिस्ट में डाइविंग पर भी निशान लगा लिया है। सभी को 2024 की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से स्काई डाइविंग करना चाहती थीं और अब उन्होंने ऐसा कर लिया है।

राष्ट्रपति और पीएम ने दी नये साल की बधाई

देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग पर्यटन स्थलों पर पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सभी को नए साल की शुभकामनाएं। 2024 सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आइए हम समावेशी और सतत विकास में योगदान करने की नई प्रतिबद्धता के साथ नए साल का स्वागत करें।

पीएम मोदी ने कहा, ‘सभी को 2024 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आये। नए साल के मौके पर मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भीड़ देखी गई है। दिल्ली के लोधी रोड स्थित साईं मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। तमिलनाडु और केरल में भी लोग चर्च पहुंचे और प्रार्थना की। नए साल के मौके पर लोग स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकते नजर आए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular