India News(इंडिया न्यूज़), Nick Jonas: निक जोनस अपनी जिंदगी को लेकर हमेशा से काफी खुले रहे हैं। वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करने से लेकर अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर करते रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के अलावा निक जोनस भी सेहत को लेकर मुखर रहे हैं। हाल ही में निक ने खुलासा किया कि उन्हें टाइप 1 डायबिटीज है और यह बीमारी उन्हें अभी नहीं बल्कि 18 साल पहले हुई थी। इस बारे में जानने के बाद उन्होंने बताया है कि वह इसका ख्याल कैसे रखते हैं और इसमें उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा क्या योगदान निभाती हैं।
प्रियंका ऐसे रखती हैं नजर
‘प्रिवेंशन’ से बात करते हुए निक जोनस ने बताया कि उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के पास एक ऐप है और इसके जरिए वह अपने ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखती हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब वह उनसे दूर होते हैं, तो अपने डायबिटीज के डेटा को अपने एक भाई के साथ साझा करते हैं। इस संबंध में उनका कहना है कि ऐसा करना पड़ा क्योंकि आप नहीं जानते कि क्या होगा, सुरक्षित रहना ही बेहतर है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका उनकी स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं. जैसे पहले उनके भाइयों को उनकी गंभीर हालत के बारे में पता था, वैसे ही अब प्रियंका चोपड़ा को उनकी बीमारी के बारे में पूरी जानकारी है।
प्रियंका रखती हैं निक का ख्याल
निक ने कहा, ‘इसके प्रति जागरूक रहने से अनावश्यक बाधाओं से बचने में मदद मिलती है। प्रियंका बिल्कुल अविश्वसनीय साथी रही हैं। वह अब न केवल बीमारी के प्रबंधन और नियंत्रण के बारे में बल्कि एक माता-पिता के रूप में भी पूरी तरह से शिक्षित है। वह किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं।
इसे भी पढ़े: