Saturday, July 6, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़NMDC Recruitment: NMDC ने निकाली इतने पदों पर वैकेंसी, जानें कब होगा...

NMDC Recruitment: NMDC ने निकाली इतने पदों पर वैकेंसी, जानें कब होगा इंटरव्यू?

India News(इंडिया न्यूज़), NMDC Recruitment: नोटिफिकेशन के मुताबिक संस्थान में अप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर इस अभियान के लिए अधिसूचना देख सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए 120 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। जिसमें मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मैकेनिक (मोटर वाहन) समेत कई ट्रेड में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in/careers पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

  • मैकेनिक डीजल: 25 पद
  • फिटर: 20 पद
  • इलेक्ट्रीशियन: 30 पद
  • वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिकल): 20 पद
  • मैकेनिक (मोटर वाहन): 20 पद
  • मशीनिस्ट: 05 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

अप्रेंटिस नियमों के अनुसार 15 से 24 वर्ष के बीच
इंटरव्यू के आधार पर.
वॉक इन इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा.
इसके बाद अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर दे दिया जाएगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र
  • बैंक डिटेल्स
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड

इंटरव्यू तिथि

मैकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन और फिटर : 22, 23 और 24 फरवरी
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिकल), मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर वाहन) : 25 और 26 फरवरी, 2024

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular