Monday, July 1, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Salman khan Birthday: सिर्फ फिल्में ही नहीं सलमान विवादों के भी हैं...

Salman khan Birthday: सिर्फ फिल्में ही नहीं सलमान विवादों के भी हैं सुल्तान, ये हैं दबंग खान की टॉप 5 कॉन्ट्रोवर्सी

India News (इंडिया न्यूज),Salman khan Birthday: सलमान खान और विवादों का जैसे चोली-दामन का रिश्ता है। बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। वैसे तो सल्लू मियां के विवादों की लिस्ट काफी लंबी-चौड़ी है, लेकिन हम आपको बता रहे हैं सलमान खान के टॉप 5 विवाद, जिनके कारण सलमान खान को दर्शकों की नफरत का सामना करना पड़ा और इससे उनका करियर भी प्रभावित हुआ।

1-काले हिरण शिकार मामले का विवाद

बता दें, जब भी सलमान और विवाद के नाम आता है तो सबसे पहले काले हिरन शिकार का मामला नंबर -1 पर आता है। क्योंकि बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई। इसके अलावा सलमान खान को चिंकारा शिकार मामले में जेल जाना पड़ा था। बता दें, ये विवाद ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। उस वक्त मीडिया में चलीं ख़बरों के मानें तो सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए निकले थे और दो काले हिरणों को गोली मार दी थी।

2-हिट एंड रन मामला

मालूम हो, सलमान की जिंदगी से जुड़े विवाद में दूसरा नंबर पर आता है हिट एंड रन मामला ! इस केस में भी सलमान को जेल जाना पड़ा था। ख़बरों के मुताबिक, एक टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर सो रहे लोगों का कुचल दिया। इस मामले में आरोप ये था कि ये गाड़ी सलमान ड्राइव कर रहे थे। मालूम हो, इस हादसे में चार लोग घायल हुए थे और एक शख्स की मौत हो गई थी।

3-ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट का विवाद

तीसरा विवाद है प्यार के बाद मारपीट का ! दरअसल, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम करते हुए सलमान खान और ऐश्वर्या राय करीब आ गए। वहीं, ऐश्वर्या को लेकर सलमान इतने ज्यादा पज़ेसिव हो गए थे कि वो उन पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जमाने लगे थे। बताया जाता है ऐश्वर्या को बात-बात पर रोकने-टोकने लगे थे। ऐश्वर्या जिस एक्टैर के साथ काम करती सलमान उस पर शक करने लग जाते थे।

ख़बरों के मुअतबिक, सलमान एक रात ऐश्वर्या की बिल्डिंग पहुंचे, उन्होंने नशे में ऐश्वर्या का दरवाजा पीटा। कहा जाता है कि उस रात सलमान खान ने ऐश्वर्या के साथ मारपीट भी की और उनके पिता के साथ भी बुरा व्यवहार किया। इस खबर को तब मजबूती मिली जब ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। उसके बात जब ऐश्वर्या के बर्दाश्त से बाहर हो गई, तो उन्होंने सलमान से रिश्ता तोड़ दिया।

4-विवेक ओबेरॉय के साथ विवाद

विवेक ओबेरॉय और सलमान के बीच हुए कोल्ड वॉर के बारे में किसको मालूम नहीं है। खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या की वजह से इन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। उस दौरान विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके सलमान पर ये आरोप लगाया कि सलमान ने उन्हें गाली और धमकी दी। सलमान और विवेक के बीच का ये विवाद मीडिया में खूब सुर्ख़ियों में रहा। तब विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या के अफेयर की ख़बरें भी काफी चर्चाओं में थी। जब ऐश्वर्या और विवेक का ब्रेकअप हुआ तो बाद में विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से माफी मांगी। विवेक चाहते थे कि सलमान और उनके बीच का कोल्ड वॉर खत्म हो जाए। हालाँकि, ऐसा हुआ नहीं सलमान ने विवेक को माफ नहीं किया। कई बॉलीवुड एक्सपर्ट्स की मानें तो सलमान से पंगा लेने की वजह से ही बॉलीवुड में विवेक ओबेरॉय का करियर बन नहीं पाया।

5-सलमान और रणबीर कपूर के साथ विवाद

बता दें, रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच दुश्मनी के खबरें कई बार सुर्ख़ियों में रहीं। माना जाता है रणबीर कपूर की वजह ही सलमान और कटरीना का ब्रेकअप हुआ। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बहुत पहले एक बार सलमान खान ने रणबीर कपूर को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को कपूर फैमिली से माफ़ी मांगनी पड़ी थी। ये उस वक्त की बात है जब रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की थी। उस दौरान रणबीर और सलमान एक रेस्टॉरेंट में पार्टी करने गए थे। यहाँ दोनों में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और ये बहस इतनी आगे बढ़ गई कि सलमान गुस्से में रणबीर के मुंह पर सबके सामने थप्पड़ मार दिया।

also read ; ‘आने वाले 25 साल बेहद अहम …’, वीर बाल दिवस कार्यक्रम में बोले PM मोदी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular