Saturday, May 18, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंOnion Export: सरकार का बड़ा फैसला! प्याज के निर्यात पर लगी रोक

Onion Export: सरकार का बड़ा फैसला! प्याज के निर्यात पर लगी रोक

India News(इंडिया न्यूज़),  Onion Export: केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है। देश में प्याज की बढ़ती मांग और बढ़ती कीमतों के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि फिलहाल यह रोक अगले साल मार्च तक के लिए लगाई गई है। विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्याज के निर्यात पर 31 मार्च 2024 तक रोक लगा दी गई है।

सरकार ने 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया था (Onion Export)

हालांकि, डीजीएफटी के नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि देशों की मांग पर केंद्र सरकार की अनुमति से प्याज का निर्यात किया जा सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल देश में प्याज खुदरा कीमत 60 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है। अगस्त में सरकार ने प्याज का निर्यात कम करने के लिए इस पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया था। यह आदेश 31 दिसंबर 2023 तक के लिए था। हालांकि, केंद्र सरकार ने प्याज की ‘बैंगलोर रोज’ किस्म को निर्यात शुल्क से छूट दी थी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular