Friday, July 5, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंPakistan Election 2024: पाकिस्तान में कैसे लिया जाता हैं मुख्यमंत्री का शपथ,...

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में कैसे लिया जाता हैं मुख्यमंत्री का शपथ, भारत से कितना है अलग?

India News(इंडिया न्यूज़), Pakistan Election 2024: लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री की शपथ से पहले ही पाकिस्तान के प्रांतों में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जाने लगी है। नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उन्होंने 371 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 220 वोट हासिल किए हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा समर्थित विपक्षी पार्टी सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल ने चुनावों का बहिष्कार किया था।

पाकिस्तान में ऐसे लिया जाता हैं मुख्यमंत्री का शपथ

अगर हम पाकिस्तान और भारत में प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा शपथ लेने के तरीकों के बारे में बात करते हैं, तो जहां भारत में मुख्यमंत्री और प्रधान मंत्री कानून द्वारा स्थापित संविधान के अनुसार शपथ लेते हैं, वहीं पाकिस्तान में धर्म एक भूमिका निभाता है। पाकिस्तान में शपथ लेते समय मुख्यमंत्री कुरान, अल्लाह और पैगंबर मोहम्मद का जिक्र करते हैं।

शपथ की शुरुआत कुरान से होती है

पाकिस्तान में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले सदन में कुरान की एक आयत पढ़ी जाती है। फिर मंत्रियों को शपथ दिलाई जाती है। शपथ लेते समय कई बार इस्लाम का जिक्र किया जाता है। यहां मुख्यमंत्री संविधान की किताब पर शपथ न लेकर धर्म से जुड़ी शपथ लेते हैं. लेकिन भारत में शपथ लेते समय कोई किसी विशेष धर्म की शपथ नहीं लेता। पूर्व प्रधानमंत्री नवाब शरीफ की बेटी मरियम नवाज को पंजाब के राज्यपाल बालिग-उर-रहमान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मरियम पंजाब प्रांत की पहली महिला सीएम बन गई हैं।

कौन हैं मरियम नवाज?

मरियम नवाज परिवार से पंजाब की मुख्यमंत्री बनने वाली चौथी सदस्य हैं। इससे पहले उनके पिता, उनके चाचा शाहबाज शरीफ और शाहबाज के बेटे हमजा इस पद पर रह चुके हैं। मरियम का जन्म 1973 में हुआ था और वह अपने सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। अपने पिता नवाज शरीफ के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वह राजनीति में शामिल हो गईं। मौजूदा समय में वह परिवार की सबसे भरोसेमंद राजनीतिक उत्तराधिकारी बनकर उभरी हैं। 2017 में नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से हटाने के बाद मरियम राजनीति में और अधिक सक्रिय हो गई हैं और लगातार पार्टी के लिए काम कर रही हैं।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular