Tuesday, July 9, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Parshottam Rupala: चिल्का झील में रास्ता भटके केंद्रीय मंत्री, घंटों तक फंसी...

Parshottam Rupala: चिल्का झील में रास्ता भटके केंद्रीय मंत्री, घंटों तक फंसी रही उनकी नाव

India News(इंडिया न्यूज़), Parshottam Rupala: केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला को ले जा रही एक नाव रविवार शाम ओडिशा की चिल्का झील में करीब दो घंटे तक फंसी रही। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शुरुआत में माना गया कि मछुआरों द्वारा बिछाए गए जाल के कारण नाव फंस गई लेकिन बाद में केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी नाव रास्ता भटक गई थी।

मंत्री के साथ संबित पात्रा भी मौजूद थे

मामला सामने आते ही प्रशासन ने दूसरी नाव भेजी जिससे केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री को निकालकर उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। रूपाला के साथ नाव पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के कुछ अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे। यह घटना तब हुई जब मंत्री ने खुर्दा जिले के बरकुल से अपनी यात्रा शुरू की और ब्लू लैगून (नौका) के माध्यम से पुरी जिले के सतपारा जा रहे थे।

दूसरी नाव के जरिए मंत्री को निकाला गया

मंत्री के काफिले की ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, मोटर चालित नाव नलबाना पक्षी अभयारण्य के पास झील के बीच में लगभग दो घंटे तक फंसी रही। बाद में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा, ‘अंधेरा था और नाव चलाने वाले नाविक को भी रास्ते की जानकारी नहीं थी। इसलिए हम रास्ता भटक गए। सतपारा पहुंचने में हमें दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। प्रशासन ने तुरंत सतपारा से दूसरी नाव भेजी जिसमें मंत्री और उनके सहयोगी गंतव्य तक पहुंचने के लिए सवार हुए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular