Friday, July 5, 2024
Homeकाम की बातPlaces To Visit In Jamnagar: जामनगर की ये जगह कपल्स के लिए...

India News ( इंडिया न्यूज ) Places To Visit In Jamnagar: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के ग्रांड फंक्शन के बाद गुजरात के जामनगर का नाम काफी चर्चा में है। बता दें कि जामनगर समुद्र के किनारे बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां आपको जरूर जाना चाहिए। आइए बताते हैं कि आप कौन-कौन से जगह जा सकते हैं..

1. लखौटा पैलेस

इस सूची में सबसे पहला नंबर जामनगर के लखौटा पैलेस का आता है। बता दें कि ये एक ऐतिहासिक जगह है। ये रणमल झील के बीच में है। इसे 1820 से 1852 के बीच बनवाया गया था। झील के चारो ओर विश्राम स्थल, बुर्ज और मंडप बनवाए गए हैं। रात की रौशनी में यहां का नजारा काफी अच्छा लगता है।

2. मरीन नेशनल पार्क

मरीन नेशनल पार्क को 1980 में देश के पहले मरीन सेंचुरी का दर्जा दिया गया था। ये जगह आपको जामनगर के कोस्टल एरिया के हाइ टाइड जोन में मिलेगा। मार्च से लेकर अक्टूबर के बीच यहां लोग घूमने जाते हैं।

3. प्रताप विला पैलेस

अगर आप जामनगर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में आप प्रताप नगर पैलेस का नाम भी शामिल कर सकते हैं। यहां पुराने समय के तलवार और कवच सहेजकर रखे गए हैं। वहीं सजावट के लिए कई पेंटिंग भी लगाई गई हैं। अगर आपको ऐतिहास चीजों के बारे में जानने में रूची है तो आप यहां जरूर जाएं।

Also Read: UK News: UK में 1O साल की बच्ची की हत्या, आरोप में एक महिला…

Also Read: MIW vs DCW : रोमांचक मुकाबले में जीती दिल्ली, मुंबई इंडियंस को 29 रन…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular