Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़PM Modi: PM मोदी पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, सफाई देने दौड़े चले...

PM Modi: PM मोदी पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, सफाई देने दौड़े चले आए मालदीव के हाई कमिश्नर

India News(इंडिया न्यूज़), PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मालदीव पर भारी पड़ती दिख रही है। सोशल मीडिया पर मालदीव के बहिष्कार का अभियान शुरू हुआ, ट्रैवल कंपनियों ने मालदीव के लिए उड़ानें और होटल बुकिंग रद्द कर दीं। भारत सरकार द्वारा तलब किए जाने के बाद मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम साहब भारतीय विदेश मंत्रालय पहुंचे।

मंत्री निलंबित

भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने कार्रवाई करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मंत्री मरियम शिउना के साथ-साथ मालशा शरीफ और महजूम मजीद को हटा दिया गया है।

पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी की थी (PM Modi)

दरअसल, ये पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद शुरू हुआ। लक्षद्वीप का दौरा करने के बाद पीएम मोदी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीयों से इस द्वीप पर घूमने का प्लान बनाने की अपील की थी। इसके बाद मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि ट्वीट की आलोचना होने के बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया। भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

मालदीव को भारतीय पर्यटकों की जरूरत है

आपको बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक मालदीव जाते हैं। साल 2018 में भारत से इतने अधिक पर्यटक मालदीव पहुंचे थे कि भारत मालदीव में पर्यटकों के आगमन का 5वां सबसे बड़ा स्रोत था। जानकारी के मुताबिक, 14,84,274 पर्यटकों में से करीब 6.1% (90,474 से ज्यादा) पर्यटक भारत से थे। 2019 में 1,66,030 पर्यटक मालदीव गए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular