होम / राघव, परिणीति की सगाई कल, यहां चेक करें वेन्यू और मेहमानोें के लिस्ट

राघव, परिणीति की सगाई कल, यहां चेक करें वेन्यू और मेहमानोें के लिस्ट

• LAST UPDATED : May 12, 2023

India News(इंडिया न्यूज), Raghav, Parineeti’s engagement: इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कल यानी 13 मई को अधिकारिक रूप से एक-दूसरे के रिश्ते को स्वीकार करेंगी। जी हां, लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे कपल की सगाई की तैयारी दिल्ली के कपूरथला हाउस में पूरी हो चुकी है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की थीम के बारे में जिक्र किया जाए तो इस खास दिन के लिए बॉलीवुड थीम को अपनाया जाएगा। इस स्पेशल दिन पर राघव चड्ढा पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं।

सगाई समारोह के रस्म की शाम तकरीबन 5 बजे से शुरू होगी, सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर 8 बजे सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है।

ये होंगे मेहमान 

जानकरी के मुताबिक, मेहमानों की संख्या 150 के करीब है। इसमें कपल के परिवार और क्लोज फ्रेंड्स होंगे। स्पेशल गेस्ट के तौर पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान और बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चौपड़ा होंगी। इसके अलावा बॉलीवुड से जुड़े फिल्ममेकर करण जौहर, मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा, परिणीति के बेस्ट फ्रेंड में से एक फिल्म स्टार अर्जुन कपूर,पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, और बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा सहित कई मेहमान शामिल हो सकते हैं।

कब तक हो सकती है शादी?

सगाई के बाद दोनों के फैंस का उनकी शादी का भी बेसब्री से इंतजार रहेगा। ऐसे में लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर कब दोनों एक-दूसरे के बंधन में बंध जाएंगे। हमने इसके भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। जानकारी के आधार पर बताया जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि दोनों सर्दियों में शादी करने का प्लान कर रहे हैं। जोकि जाहिर सी बात है इससे ग्रौंड होगी।

Also Read:अक्टूबर में हो सकती है परिणीति और राघव की शादी, प्रियंका भी होंगी शामिल…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox