Monday, July 1, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़राहुल ने असम CM को बताया देश का 'सबसे भ्रष्ट' मुख्यमंत्री, सीएम...

राहुल ने असम CM को बताया देश का 'सबसे भ्रष्ट' मुख्यमंत्री, सीएम सरमा ने भी किया पलटवार

India News (इंडिया न्यूज),Rahul Gandhi : इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि हिमंत सरमा “देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं” और बीजेपी के अन्य मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार करना सिखाते हैं।

कांग्रेस नेता गुरुवार को पार्टी की न्याय यात्रा के साथ असम पहुंचे थे, जब उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि “मुझे लगता है कि देश की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में है। आप जानते हैं यहां क्या हो रहा है। आगे उन्होंने कहा ‘हम असम के मामलों को यात्रा के दौरान उठाएंगे।” वहीँ, राहुल द्वारा भ्रष्टाचार वाले बयान के कुछ घंटों बाद असम CM हिमंत बिस्व सरमा ने भी उनके बयान पर पलटवार किया।

गाँधी परिवार इस देश में सबसे भ्र्ष्ट, CM सरमा

असम सीएम ने गुरुवार को ही एक बयान में राहुल गांधी के परिवार को देश में “सबसे भ्रष्ट” करार दिया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इस देश में सबसे भ्रष्ट अगर कोई है तो वो है गांधी परिवार।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “गांधी परिवार नकली” नाम अपनाए हुई है। वे सिर्फ भ्रष्ट ही नहीं है बल्कि डुप्लिकेट भी हैं। उनके परिवार के नाम में गांधी है भी नहीं लेकिन फिर भी वे गलत नाम अपनाए हैं। अगर कोई फर्जी लाइसेंस रखता है तो उसे “मैं पकड़ सकता हैं लेकिन उनका क्या जिन्होंने गलत टाइटल रखा हुआ है। ”

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular