Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Ram Mandir: रामलला की वर्तमान मूर्ति यहां स्थापित की जाएगी, सालों से...

Ram Mandir: रामलला की वर्तमान मूर्ति यहां स्थापित की जाएगी, सालों से हो रही है पूजा

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मौजूदा मूर्ति को नई मूर्ति के साथ स्थापित किया जाएगा और पूजा की जाएगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह कल से शुरू हो गया है। इसका पूजन अनुष्ठान 21 जनवरी तक चलेगा। 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होंगे रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में न सिर्फ नई मूर्ति बल्कि भगवान राम की पुरानी मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। फिलहाल अयोध्या में रामलला की इसी मूर्ति की पूजा की जा रही है। अब इस वर्तमान मूर्ति को भी राम मंदिर में स्थापित किया जाएगा। जिसके बाद रामलला की पुरानी और नई दोनों मूर्तियों की एक साथ समान रूप से पूजा की जाएगी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को लेकर कही ये बात

राम मंदिर के अभिषेक को लेकर लोगों के मन में सवाल था कि भगवान राम की वर्तमान मूर्ति कहां स्थापित की जाएगी, लेकिन अब इस सवाल का जवाब भी मिल गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि भगवान राम की जिन मूर्तियों की वर्तमान में अयोध्या में पूजा की जा रही है, उन्हें नए मंदिर के गर्भगृह में भी स्थापित किया जाएगा। 18 जनवरी को उसी स्थान पर रामलला की नई मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।

सालों से की जा रही हैं पूजा (Ram Mandir)

चंपत राय ने बताया कि भगवान राम की वर्तमान मूर्तियों की 70 वर्षों से लगातार पूजा, आराधना और सेवा की जा रही है। इस मूर्ति की पूजा- 22 जनवरी के बाद पहले की तरह ही चलती रहेगी। यह प्रतिमा नए राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामलला की नई प्रतिमा को भी पुरानी प्रतिमाओं के साथ ही पोशाक और सेवा दी जाएगी।

तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के तस्वीर को साझा किया

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रभु रामलला सरकार की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में प्रभु रामलला अपने भाईयों के साथ दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular