Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़'सपने में आए रामजी... 22 जनवरी को अयोध्या आने के लिए किया...

'सपने में आए रामजी... 22 जनवरी को अयोध्या आने के लिए किया मना,' तेज प्रताप यादव का दावा

India News(इंडिया न्यूज़), Ram mandir : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है और समारोह को लेकर सियासी बयानबाजी भी जोरों पर है। इसी बीच राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने DSS संगठन के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम अयोध्या नहीं आएंगे है।

वो बोले हैं ई सब ढोंग कर रहा है: तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके सपने में भगवान राम आए थे। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी को भगवान राम अयोध्या नहीं आएंगे। राम जी मेरे सपने में आए थे। वो बोले हैं ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन ऐबे नहीं करेंगे। तेज प्रताप कहा कि जब चुनाव आता है तो मंदिर आगे आ जाता है। लेकिन खत्म होते ही मंदिर को पूछा नहीं जाता।

पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं तेज प्रताप

बता दें कि प्रताप यादव अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वह कृष्ण के रूप में नजर आते हैं तो कभी साइकिल से मंत्रालय पहुंचते हैं। वह अक्सर अपने सपनों के बारे में भी बात करते रहते हैं। उनके सपने में कभी मुलायम सिंह यादव आते हैं तो कभी भगवान कृष्ण आते हैं। अब उसके सपने में भगवान राम आए हैं।

बीते साल तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह सोते हुए नजर आएं। उन्होंने दावा किया था कि महाभारत के युद्ध के दौरान उन्हें सपने में भगवान कृष्ण का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि मैंने सपने में आपका तेजस्वी रूप देखा, जो चारों ओर सूर्य की तरह चमक रहा था। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने दावा किया था कि उनके सपने में नेता जी मुलायम सिंह भी आये थे। मुलायम सिंह से ही उन्हें साइकिल से ऑफिस जाने की प्रेरणा मिली।

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular