Thursday, July 4, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Randeep Hooda: रणदीप-लिन ने दी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, लाल साड़ी में दिखा...

Randeep Hooda: रणदीप-लिन ने दी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, लाल साड़ी में दिखा एक्ट्रेस का देसी अंदाज

India News(इंडिया न्यूज़), Randeep Hooda: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणदीप हुडा और अभिनेत्री लिन लैशराम 29 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े की शादी मणिपुरी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई और उनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। मणिपुर में शादी करने के बाद आज इस जोड़े ने मुंबई में इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी।

रणदीप-लिन ने दी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी

रिसेप्शन पार्टी में रणदीप हुडा काले सूट में और उनकी नई नवेली दुल्हन लिन लाल और काले रंग की साड़ी में पहुंचीं। ये कपल हाथों में हाथ डाले अपने दोस्तों का ग्रैंड वेलकम करने आया था।

शादी में नई नवेली दुल्हन लिन लैशराम सोने के गहनों से लदी नजर आईं। आज एक्ट्रेस ने अपना लुक काफी सिंपल रखा था।

एक्ट्रेस ने लाल और काली साड़ी को सुनहरी चूड़ियों और नेकलेस के साथ पेयर किया और सिर पर पल्ला रखा हुआ था। इस ग्लैमरस देसी लुक में यह एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

अभिनेत्री के माता-पिता और परिवार के सदस्यों को पारंपरिक मणिपुरी पोशाक पहने देखा गया। लिन की मां गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

इस जोड़े की खुशी में शामिल होने के लिए टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे पहुंचे। पार्टी में सभी डायरेक्टर और एक्टर बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular