Monday, July 8, 2024
Homeअन्य बड़ी खबरेंननिहाल से चावल, ससुराल से उपहारों के 1100 थाल...रामलला के लिए कहां-कहां...

ननिहाल से चावल, ससुराल से उपहारों के 1100 थाल...रामलला के लिए कहां-कहां से क्‍या-क्‍या आएगा; देखें लिस्‍ट

India News (इंडिया न्यूज़),Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रहीं हैं। बता दें, राम मंदिर का उद्धघाटन 22 जनवरी को होने वाला है। पिछले सत्तर साल से टेंट में रह रहे राम लला को अब नया घर मिला है तो लोगों में खुशी देखने लायक बन रही है। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी गिफ्ट भेजे जा रहे हैं। रामलला के ननिहाल से ससुराल तक से गिफ्ट आ रहे हैं। तो आइये जानतें हैं रामलला के लिए कहां-कहां से क्‍या-क्‍या गिफ्ट आने वाला है।

कहां से क्या-क्या आएगा

1. बता दें, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा के समय भगवान को विशेष भोग लगाया जाएगा। रामलला के भोग में उनके ननिहाल के चावल और ससुराल का मेवा शामिल होगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, भागवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 3 हजार क्विंटल चावल अयोध्या पहुंचने वाला है। इसे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से इकट्ठा किया गया है।

2. वहीँ, भगवान राम के ससुराल नेपाल के जनकपुर से वस्त्र, फल और मेवा 5 जनवरी को अयोध्या पहुंचने वाला है। साथ ही उपहारों से सजे 1100 थाल भी होंगे। बता दें, नेपाल से आभूषण, बर्तन, कपड़े और मिठाइयों के अलावा भार भी आएगा। इसमें 51 प्रकार की मिठाइयां, मक्खन और दही के साथ चांदी बर्तन मौजूद होंगे।

3. इसके अलावा उत्तरप्रदेश के एटा से रामलला के दरबार में 2100 किलो का घंटा पहुंचने वाला है। बताया जा रहा यह देश का सबसे बड़ा घंटा होगा। इसकी लागत लगभग 25 लाख रुपये है। इसे तैयार करने के लिए 400 लोग काम पर लगे हुए हैं।

4. इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में गुजरात के वडोदरा से भेजी जा रही 108 फीट लंबी अगरबत्ती है। जिसे पंचगव्य और हवन सामग्री के साथ गाय के गोबर से बनाया गया है। इस अगरबत्ती के वजन की बात करें तो यह 3500 किलो है। साथ ही इसकी लागत पांच लाख से ज्यादा है और इसे तैयार करने में 6 महीने का समय लगा है।

5. प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम की चरण पादुकाएं भी वहां पर रखी जाएंगी। फिलहाल, ये पादुकाएं देशभर में घुमाई जा रही हैं। बता दें, पादुकाएं 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचने वाली है।

also read ; TMC सांसद ने अब उपराष्ट्रपति के साथ -साथ की PM मोदी की मिमिक्री, साथ ही दी सफाई

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular