Tuesday, July 9, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़Russia Election 2024:हिंसा के बीच वोटिंग जारी,उपद्रवियों ने मतदान केंद्रों को बनाया...

Russia Election 2024:हिंसा के बीच वोटिंग जारी,उपद्रवियों ने मतदान केंद्रों को बनाया निशाना

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Russia Election 2024 : रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग के बीच आगजनी और हिंसा हो रही है, जहां पुतिन विरोधी लोगों ने यूक्रेन सीमा से सटे बेलगोरोड शहर में कई स्थानों पर आग लगा दी। राजधानी मॉस्को में लोगों ने कई मतदान केंद्रों पर तोड़फोड़ की, जहां पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है। रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 15 मार्च को शुरू हुआ, जहां पहली बार तीन दिनों तक मतदान हो रहा है।

जो रूसी नागरिक किसी भी आपराधिक मामले में जेल की सजा नहीं काट रहे हैं, वे 17 मार्च तक मतदान कर सकते हैं। वहीं, मॉस्को समय के अनुसार नतीजे 17 मार्च की रात तक जारी हो सकते हैं।

पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया

एक लड़की ने सेंट पीटर्सबर्ग के एक स्कूल में बने मतदान केंद्र में आग लगा दी, जहां पुलिस ने कहा कि पुतिन के विरोध में आग लगाने वाली 20 वर्षीय लड़की को हिरासत में लिया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, राजधानी मॉस्को में एक महिला ने बैलट बॉक्स में स्याही डाल दी। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने मॉस्को के अलग -अलग जगहों पर पोलिंग बूथ को आग के हवाले कर दिया गया।

व्लादिमीर पुतिन ने अपना वोट ऑनलाइन डाला

पुलिस ने हिंसा करने वाली एक अन्य महिला को भी हिरासत में लिया है। इधर, स्याही डालने वाली महिला को चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। दूसरी ओर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना वोट ऑनलाइन डाला, जहां 14 मार्च को रूस के चुनाव आयोग ने कहा कि देश में 11.23 करोड़ मतदाता हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्र के नागरिक हैं। इसके अलावा करीब 19 लाख मतदाता देश से बाहर रहते हैं।

Also Read:  Loksabha Election: पढ़िए चीफ इलेक्शन कमिश्नर Rajiv Kumar का सफर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular