Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiSeema Haider Pregnancy: प्रग्नेंट हैं सीमा हैदर! खुद बताया कब बनेंगी मां

Seema Haider Pregnancy: प्रग्नेंट हैं सीमा हैदर! खुद बताया कब बनेंगी मां

India News (इंडिया न्यूज़), Seema Haider Pregnancy: आज से नए साल का आगाज हो चूका है। लेकिन साल 2023 की प्रेम कहानी अभी भी लोगों के बीच चर्चे में है। सोशल मीडिया पर लोग इन दोनों के प्यार को जानने के लिए अभी भी उत्सुक रहते है। अब नए साल के स्वागत के साथ-साथ सीमा हैदर ने एक बड़ी खुशखबरी भी दी है। सीमा हैदर इस साल सचिन के बच्चे की मां बनेंगी।

सिमा ने अपने मां बनने पर दिया ये जवाब

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर (Seema Haider Pregnancy) ने बताया कि वह जल्द ही मां बनेंगी। इस पर जब रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वह होली तक मां बन जाएंगी तो सीमा हैदर ने जवाब दिया कि इतनी जल्दी तो नहीं, लेकिन हां मेरा और सचिन का बच्चा जरूर होगा।

सचिन के पिता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं। इंटरव्यू के दौरान सचिन के पिता और सीमा हैदर के ससुर ने कहा कि उन्होंने बहू का हाथ देखा है और लड़का होगा। सीमा के ससुर ने कहा कि वह हाथ देखकर जो कहते हैं वह कभी झूठ नहीं होता।

सीमा ने इंटरव्यू के दौरान बताई ये बात

सीमा हैदर ने इंटरव्यू में बताया कि वह खुद चाहती हैं कि उनका और सचिन का एक बच्चा हो। आपको बता दें कि मोबाइल पर PUBG गेम खेलते समय पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को यूपी के सचिन से प्यार हो गया, जिसके बाद वह अवैध रूप से नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई और सीधे उसके गांव पहुंच गई।

ऐसे हुई थी शादी

दोनों ने नेपाल के एक मंदिर में शादी कर ली, जिसके बाद अब सीमा ने कहा है कि साल 2024 में उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। हालांकि, सीमा हैदर के अवैध रूप से भारत आने के बाद लोगों ने उन पर एजेंट होने का भी आरोप लगाया। जिसके बाद पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा हैदर से कई दिनों तक पूछताछ की।

वहीं सीमा हैदर ने कहा था कि भले ही यहां उनकी जान चली जाए, लेकिन वह पाकिस्तान नहीं लौटेंगी। आपको बता दें कि सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं। सीमा अपने सभी बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आ गईं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular