Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़बर्थडे पर शाहरुख खान ने 'झूमे जो पठान' पर किया जोरदार डांस,...

Shah Rukh Khan: बर्थडे पर शाहरुख खान ने 'झूमे जो पठान' पर किया जोरदार डांस, देखें वीडियो

India News(इंडिया न्यूज़), Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह अपनी फिल्म ‘पठान’ और जवान ‘ के गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने 2 नवंबर की रात अपने घर मन्नत की बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस से मुलाकात की। फैंस ने उन्हें जमकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन अपने फैंस के साथ मनाया और उन्हें रिटर्न गिफ्ट भी दिया।

किया जोरदार डांस

दरअसल शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ के टाइटल सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ और जवान ‘ के गाने ‘रमैया नॉट वस्तावैया’ पर जोरदार डांस किया। इस दौरान वह फैन्स को फ्लाइंग किस भी देते नजर आए।

किंग खान ने फैन्स को कहा ‘थैंक्यू’

वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा- ‘आप लोगों के साथ जश्न मनाना हमेशा खास रहा है। मेरा दिन बनाने के लिए आपको धन्यवाद। फैन्स ने भी कमेंट करते हुए किंग खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान भी ड्राइव पर निकले थे और इस दौरान भी उन्होंने अपनी कार से बाहर निकलकर फैन्स को हैलो कहा था। शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान ‘ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।

फिल्म ‘डिंकी’ का टीजर रिलीज

उनकी आने वाली फिल्म ‘डिंकी’ का टीजर भी रिलीज हो गया है। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और ईमानदार लोगों की कहानी। दोस्ती, प्यार और साथ रहने का… घर कहे जाने वाले रिश्ते में रहने का! एक हृदयस्पर्शी कहानीकार की हृदयस्पर्शी कहानी। इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ जुड़ेंगे। #DunkiDrop1 यहाँ है… #Dunki इस क्रिसमस पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular