होम / Shahrukh Khan Birthday: ‘स्टेडियम में बैन से लेकर प्रियंका से अफेयर तक…इनके कारनामों की खूब चर्चा हुई

Shahrukh Khan Birthday: ‘स्टेडियम में बैन से लेकर प्रियंका से अफेयर तक…इनके कारनामों की खूब चर्चा हुई

• LAST UPDATED : November 2, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Shahrukh Khan Birthday: शाहरुख खान का जन्मदिन 2 नवंबर को है। इस बार बॉलीवुड के किंग खान अपना 58वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान के फैंस उनकी झलक देखने के लिए मन्नत के बाहर खड़े हो गए हैं। साल 2023 किंग खान के लिए बेहद खास रहा है। बैक टू बैक दो ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड के असली किंग हैं। किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान का विवादों से गहरा नाता है। ऐसा कई बार हुआ है। जब एक्टर ने अपना आपा खो दिया और वो पल सुर्खियों का हिस्सा बन गया। नीचे देखें पूरी लिस्ट..

असहिष्णुता पर दिया बयान-

असहिष्णुता पर बयान देने के बाद शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उनकी फिल्मों की देश में रिलीज पर रोक लगाने की भी मांग की थी।

सलमान खान से लड़ाई-

वैसे तो शाहरुख खान अभिनेता सलमान खान के पुराने दोस्त हैं। लेकिन कई बार दोनों के बीच विवाद की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख और सलमान के बीच बड़ी लड़ाई हो गई थी। जिसके बाद दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत बंद रही। लेकिन अब ये दोनों फिर से दोस्त बन गए हैं।

आर्यन खान विवाद-

शाहरुख खान का नाम उस वक्त भी काफी विवादों में था। जब 3 अक्टूबर 2021 को उनके बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान आर्यन के साथ-साथ शाहरुख को भी खूब ट्रोल किया गया। आपको बता दें कि करीब एक महीने तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आर्यन खान को मुंबई हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

वानखेड़े स्टेडियम विवाद-

इसके अलावा शाहरुख खान का वानखेड़े स्टेडियम मामला भी काफी विवादों में रहा है। दरअसल, 16 मई 2012 को जब शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। जब वह अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत का जश्न मना रहे थे। तब उनकी सुरक्षा अधिकारियों से काफी बहस हुई। बताया जा रहा है कि ये बहस शाहरुख, सुहाना खान और उनके दोस्तों के साथ बदसलूकी को लेकर हुई थी। इस बहस के चलते मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख खान पर पांच साल का बैन लगा दिया था। जब शाहरुख ने इस सजा का ईमानदारी से पालन किया तो एमसीए ने तीन साल बाद ही यह बैन हटा दिया।

प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर-

इन सब बातों के अलावा शाहरुख खान साल 2006 में प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर भी काफी विवादों में रहे थे। दरअसल, उस वक्त उनकी फिल्म ‘डॉन’ रिलीज हुई थी। फिर खबरें आने लगीं कि शाहरुख और प्रियंका एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े: Shahrukh Khan Birthday: जो हारकर जीत जाए उसे शाहरुख खान कहते हैं’, जानिए किंग…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox