Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiSidhu moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजेगी किलकारी, 58 साल की उम्र...

Sidhu moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजेगी किलकारी, 58 साल की उम्र में फिर पिता बनेंगे बलकौर सिंह

India News(इंडिया न्यूज़), Sidhu moosewala: पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला का साल 2022 में निधन हो गया। उनकी कुछ लोगों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। अब हाल ही में लंबे समय बाद सिद्धू मूस वाला के परिवार को मुस्कुराने की वजह मिल गई है। उनकी मां चरण कौर गर्भवती हैं और जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

लंबे समय बाद परिवार में खुशियां आईं

29 मई 2022 को सिद्धू मूस वाला का निधन हो गया। लोकप्रिय गायक और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसवाला की मानसा के जवाहर गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। अब लंबे समय बाद एक बार फिर से सिद्धू मूस वाला के घर खुशियों ने दस्तक दी है। पंजाब के मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूस वाला की मां चरण कौर जल्द ही मां बनने वाली हैं। ये खुशी खुद उनके परिवार ने साझा की है।

परिवार के इस सदस्य ने की खबर की पुष्टि

दिवंगत गायक सिद्धू मूस वाला के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। हालांकि, सिंगर और रैपर सिद्धू मूस वाला के घर नन्हें मेहमान के स्वागत की खबर ने उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला दी होगी। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के गर्भवती होने की खबर की पुष्टि गायक के चाचा चमकौर सिंह सिद्धू ने की है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular