ट्रेंडिंग न्यूज़

दिल्ली मेट्रो में जमकर चले लात-घूंसे, जमकर ऐसे हुई लड़के की पिटाई

India News ( इंडिया न्यूज) : पिछले कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो मनोरंजन का माध्यम बन गई हैं। क्योंकि आए दिन कोई न कोई दिल्ली मेट्रो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अब दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग मिलकर एक शख्स की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कोई उसके हाथ पकड़ता है तो कोई गर्दन पकड़ लेता है। इस दौरान उसकी शर्ट के सारे बटन तक खुल जाते हैं।

वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है कि टोपी पहने एक शख्स बुजुर्ग को पीट रहा होता है। जबकि कुछ लोग उसे ऐसा करने से रोकते हैं। इसके बाद पीछे से एक और शख्स आता है। वो उस टोपी वाले शख्स को पीटना शुरू कर देता है। इस दौरान आसपास लोगों की काफी भीड़ भी देखी जा सकती है।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

बता दें, मेट्रो के अंदर हुई लड़ाई के वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘दिल्ली मेट्रो में लड़ाई हो रही है क्योंकि अंकल दूसरे शख्स के पैर पर चढ़ गए थे।’ इस वीडियो को अभी तक 48 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को अभी तक 600 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीँ, कई लोगों ने इसे रीट्वीट भी किया है। लोग वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

बता दें, इस घटना पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘दिल्ली मेट्रो में बैठ कर ये गोवा जा रहा था? क्या फ्लावर प्रिंट शर्ट पहना है। इसी बात पर झगड़ा हुआ होगा। वहीँ, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब ये कहने का समय आ गया है कि वे प्रवासी हैं, दिल्लीवासी नहीं!’ इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘कौन सी लाइन में हो गया कलेश. मुझे तो शांत लोग मिलते हैं।’

ALSO READ ; दिल्ली मेट्रो में किस करते हुए कपल का VIDEO वायरल, भड़के लोगों ने जताई नाराजगी

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago