Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़अयोध्या नहीं जाएंगे सोनिया, खरगे ; कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का...

अयोध्या नहीं जाएंगे सोनिया, खरगे ; कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराया

India News, (इंडिया न्यूज),Ram mandir: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शिरकत को लेकर जारी कयास और तनातनी पर विराम लग गया है। बता दें, कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे कार्यक्रम को RSS और BJP का इवेंट बताकर किनारा कर लिया है।

कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि न सोनिया गांधी और न ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन भी शिरकत नहीं करेंगे। इन नेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा

बता दें, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा, ”पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला। भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं। धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन BJP और RSS ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक प्रोजेक्ट बना दिया है।

उन्होंने आगे कहा, ”स्पष्ट है कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है। 2019 के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करते हुए एवं लोगों की आस्था के सम्मान में श्री मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी अधीर रंजन चौधरी BJP और RSS के इस समारोह के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं। ”

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular