Subrata Roy: सुब्रत रॉय के निधन के बाद निवेशकों के पैसे का क्या होगा? जानिए हर सवाल का जवाब

India News(इंडिया न्यूज़), Subrata Roy: सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार रात निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद सहारा श्री ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। सहाराश्री के निधन के बाद सहारा के लाखों निवेशकों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि अब उनके पैसे का क्या होगा? क्या अब उन्हें सहारा में फंसा पैसा मिल पाएगा? क्या सुब्रत रॉय सहारा के निधन के बाद उनका पैसा भी डूब जाएगा? निवेशकों के पैसे का क्या होगा?

अब सहारा के निवेशकों का क्या होगा?

सहारा इंडिया के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि अब उनके पैसों का क्या होगा? अब क्या उन्हें निवेश की गई रकम वापस मिलेगी? आपको बता दें कि सुब्रत रॉय सहारा के निधन से रिफंड प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में सहारा निवेशकों का डूबा हुआ पैसा वापस पाने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से सहारा निवेशकों को उनकी निवेश की गई रकम वापस दी जा रही है। कुछ महीने पहले ही केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया था। सहाराश्री की मृत्यु से इस रिफंड प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

जमा धनराशि पोर्टल के माध्यम से वापस की जाएगी

2012 में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा के निवेशकों को राहत देते हुए उनका पैसा ब्याज समेत लौटाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से करीब तीन करोड़ निवेशकों को फायदा होगा। कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in/ लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए सहारा निवेशकों को उनका पैसा लौटाया जा रहा है।

कैसे मिलेगा सहारा का रिफंड?

सहारा समूह की 4 सहकारी समितियों में सहारा निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। निवेशक सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से आवेदन करके अपना रिफंड वापस पा सकते हैं। रिफंड के लिए निवेशकों को ऑनलाइन ही क्लेम करना होगा। जरूरी दस्तावेज और रसीदें अपलोड करनी होंगी। सत्यापन के बाद निवेशकों को उनका रिफंड मिल रहा है। सरकार निवेशकों को किस्तों में पैसा लौटा रही है। दावा प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है। यदि निवेशक को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह टोल फ्री नंबर (1800 103 6891 / 1800 103 6893) पर संपर्क कर सकता है।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago