ट्रेंडिंग न्यूज़

Surya Dev: सूर्य देव की पूजा करने से मिलते हैं ये 4 बड़े लाभ, जानें यहां

India News(इंडिया न्यूज़), Surya Dev: नवग्रहों में सूर्य देव का विशेष स्थान है। वेदों में भी सूर्य को जगत की आत्मा बताया गया है। हिंदू धर्म में सूर्य को भगवान के रूप में पूजा जाता है। आपको बता दें कि नौ ग्रहों में सूर्य ग्रहों का राजा है और इन्हें पिता का दर्जा प्राप्त है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि अगर सूर्य देव की पूजा की जाए तो इससे न सिर्फ व्यक्ति को बल और बुद्धि मिलती है बल्कि उसके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी आते हैं। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन इसके अलावा आप अन्य दिनों में भी सूर्य देव की पूजा करके विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को क्या लाभ मिल सकते हैं।

आत्मविश्वास बढ़ता है

जब कोई व्यक्ति सूर्य देव की पूजा करता है तो उसके व्यक्तित्व में काफी बदलाव आता है। खासतौर पर आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सूर्य की पूजा करना जरूरी माना जाता है। दरअसल, सूर्य आत्मा का कारक है और इसलिए अगर सूर्य मजबूत हो तो व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है।

संपत्ति में लाभ

चूंकि नवग्रहों में सूर्य को पिता का दर्जा प्राप्त है इसलिए सूर्य की विधिवत पूजा करने से पिता का सुख और संपत्ति का लाभ मिलता है। अगर आप संपत्ति से लाभ पाना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से हर रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

सरकारी नौकरी में सफलता मिलती है

ऐसे बहुत से लोग हैं जो सरकारी नौकरी में चयनित होना चाहते हैं। लेकिन अगर आप सरकारी नौकरी में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको सूर्य देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। दरअसल सरकारी नौकरी में सफलता पाने के लिए सूर्य का मजबूत होना बहुत जरूरी है। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए कुंडली गणना के अनुसार रविवार के दिन सूर्य रत्न रूबी धारण करें।

स्वास्थ्य में सुधार होता है

अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। प्रतिदिन सुबह सूर्य नमस्कार करने से सूर्य की किरणें शरीर को स्पर्श करती हैं, जिससे व्यक्ति को स्वास्थ्य और प्रसन्नता प्राप्त होती है। जिन लोगों पर सूर्य की महादशा चल रही है उन्हें प्रतिदिन सूर्य उपासना के साथ-साथ सूर्य नमस्कार भी करना चाहिए। आपको बता दें कि उगते सूरज की पहली किरणें सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती हैं।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago