Monday, July 8, 2024
HomeViralशख्स ने वंदे भारत का कटाया टिकट, टाइम से पहुंचा स्टेशन, फिर...

शख्स ने वंदे भारत का कटाया टिकट, टाइम से पहुंचा स्टेशन, फिर क्या हुआ ... आंख के सामने छूट गई ट्रेन

India News(इंडिया न्यूज),vande bharat train : भारत में अधिकतर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ये एक ऐसा मोड ऑफ ट्रांसपोर्टेशन बन गया है जिससे ज्यादातर लोग एक जगह से दूसरी जगह आते- जाते हैं। मौजूदा दौर में भारत के दूर-दराज इलाकों तक रेल की पटरियां पहुंच चुकी है। ऐसे में लोगों को ये सबसे सुविधाजनक और किफायती लगती है। अपने यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर भारतीय रेलवे आधुनिक तकनीक से लैस ट्रेनों की शुरुआत करती रहती है। ऐसी ही एक ट्रेन हाल में ही शुरू की गई जिसका नाम है वंदे भारत।

मालूम हो, वंदे भारत लोगों को कम समय में उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए चलाई गई है। इसके जरिये यात्री बेहद आसानी और सुविधा के साथ अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। हालाँकि, कई बार भारतीय अपनी कुछ पुरानी आदतों की वजह से ट्रेन की टिकट पास होने के बाद भी, स्टेशन पर पहुंचने और ऑंख के सामने सामने खड़ी ट्रेन के बावजूद अपनी ट्रेन मिस कर देते हैं। आखिर ऐसी कौन सी गलती कर बैठते हैं ये यात्री?

जागरूकता के लिए शेयर किया Video

सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करने के लिए एक Video शेयर किया गया। इसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है एक रेल यात्री की आंख के सामने से उसकी ट्रेन छूट गई। जबकि शख्स के पास वंदे भारत की टिकट थी। हालाँकि, जैसा कि कई यात्रियों की आदत होती है कि वो ट्रेन में सामान रखकर बाहर टहलने निकल जाते हैं। इस शख्स ने भी ऐसा ही किया। लेकिन पर वो ये भूल गया कि वंदे भारत के दरवाजे ऑटोमैटिक होते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnKuR DiXiT AD (@therailmasters)

 आप ना करें ऐसी गलती

इस शख्स के पास टिकट होने के बाद भी अपनी ट्रेन को जाते हुए देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। दरअसल, बाकि की ट्रेनों में तो लोग चलती गाड़ी पर दौड़कर चढ़ जाते हैं। लेकिन तेजस और वंदे भारत जैसी ट्रेनों के दरवाजे ऑटोमैटिक होते है। ऐसे में अगर आप समय से अंदर नहीं गए तो समझिये कि आपकी ट्रेन छूट गई।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular