ट्रेंडिंग न्यूज़

2024 में चली गई दुनिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले मना जश्न

India News(इंडिया न्यूज़),Happy New Year 2024: साल 2023 अब इतिहास बनने की ओर है और दुनियाभर के लोग 2024 के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें, कई देशों में नए साल का आगाज हो गया है, वहीँ कई देशों में धीरे-धीरे घड़ी की सुई 12 बजे की ओर से बढ़ रही हैं। सामने आई तस्वीरों के अनुसार, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। भारत में भी नए साल के स्वागत को लेकर लोग बेकरार हैं और चंद घंटों में अपने यहां भी साल 2024 का आगाज हो जाएगा।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने किया 2024 का वेलकम

बता दें,न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया साल 2024 का जश्न मनाने वाले पहले देश हैं। न्यूजीलैंड में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 4 बजे ही रात के 12 बज गए और वहां पर नए साल का जश्न शुरू हो गया। यहाँ रात के 12 बजते ही न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी संरचना स्काई टावर पर जबर्दस्त आतिशबाजी के साथ ही नए साल का वेलकम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां पर मौजूद थे।

सिडनी हार्बर ब्रिज पर जोरदार आतिशबाजी

पहले न्यूजीलैंड अब ऑस्ट्रेलिया में नए साल के वेलकम किया जा रहा है। न्यूजीलैंड के बाद भारतीय समयानुसार साढ़े 6 बजे ऑस्ट्रेलिया में रात के 12 बजते ही न्यू ईयर का जश्न शुरू हो गया। न्यूजीलैंड में 12 बजने के 2 घंटे बाद पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का स्वागत किया गया। सामने आई तस्वीरों के अनुसार, सिडनी के विश्व प्रसिद्ध सिडनी हार्बर ब्रिज पर नए साल के स्वागत में जोरदार आतिशबाजी की गई। मालूम हो, हार्बर ब्रिज पर होने वाली आतिशबाजी को दुनियाभर में करीब 42.5 करोड़ लोगों ने देखा।

अब भारत में इंतजार

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया के बाद भारत और चीन में भी नए साल को लेकर जोरदार उत्साह है। यहां पर भी लोग 12 बजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, चीन में भारतीय समयानुसार साढ़े 9 बजे 12 बजे और नए साल का जश्न शुरू हो गया। वहीँ, भारत में नए साल के जश्न को लेकर राजधानी दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में एडवाइजरी जारी कर दिए गए हैं। राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

also read ; Ayodhya: 85 हजार करोड़ रुपये से होगा अयोध्या का कायाकल्प, क्या होंगी सुविधाएं, जानें प्लान

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago