Friday, July 5, 2024
Homeट्रेंडिंग न्यूज़'आशीर्वाद होना चाहिए, जरूरी नहीं कि...', शंकराचार्यों के अयोध्या नहीं जाने पर...

'आशीर्वाद होना चाहिए, जरूरी नहीं कि...', शंकराचार्यों के अयोध्या नहीं जाने पर बोले मोरारी बापू

India News(इंडिया न्यूज़),Morari Bapu On Ram Mandir Inauguration: 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। इसको लेकर एक तरफ देश में उत्साह का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ राजनीति भी हो रही है।बता दें, इस m मामले को लेकर मशहूर कथावाचक मोरारी बापू ने एक निजी चैनल से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इन दिनों उन्हें बेहद की प्रसन्नता का भाव उत्पन्न हो रहा है।

शंकराचार्यों के प्राण प्रतिष्ठा नहीं जाने पर बोले मोरारी बापू

वहीँ, शंकराचार्यों के अयोध्या नहीं जाने को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, “उनके मन में क्या है…ये वो जानें। इस पावन मौके पर सभी गुरुजनों और विशिष्ट लोगों का आशीर्वाद होनी चाहिए। वो आएं या नहीं कम से कम आशीर्वाद होनी चाहिए। आशीर्वाद तो बिना पैर जाए भी हो सकता है। वो तो दिल की बातें हैं। राम मंदिर के लिए किसका विरोध होगा। सबको शुभकामनाएं देनी चाहिए।”

अयोध्या नहीं जा रहे चारों शंकराचार्य

बता दें, राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस समारोह में चारों शंकराचार्य शामिल नहीं होंगे। चारों शंकराचार्यों में से कोई भी अयोध्या में समारोह में शामिल नहीं होगा क्योंकि उनका मानना है कि यह मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने से पहले किया जा रहा है। इसलिए चारों शंकराचार्यों ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को छोड़ने पर विचार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular